Search

 
 
 

BIG BREAKING : देवघर में बम से मारकर व्यक्ति की हत्या

 
Deoghar : जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा राजकृत मध्य विद्यालय के सामने बम से मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. यह घटना बुधवार की सुबह 6:00 बजे के करीब हुई है. चार से छह की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. मृतक की पहचान लक्ष्मी यादव के रुप में हुई है. बम के हमला से लक्ष्मी यादव का सिर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-paid-obeisance-at-fatehgarh-sahib-gurdwara-punjab-phase-of-bharat-jodo-yatra-begins-from-today/">राहुल

गांधी ने फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका, भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब चरण की शुरुआत आज से
 
लक्ष्मी यादव भी अपराधिक प्रवृत्ति का था
घटना की सूचना मिलते ही देवघर एसडीपीओ पवन कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. हालांकि परिजन बताते हैं कि जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और ऐसे में 5 से 6 की संख्या में अपराधी सुनियोजित ढंग से इस घटना को अंजाम दिया. परिवार के बयान के आधार पर कुछ नाम सामने आये हैं जिस पर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है वहीं मृतक लक्ष्मी यादव भी अपराधिक प्रवृत्ति का था और इसके खिलाफ कुंडा थाने में मामला दर्ज है.
इसे भी पढ़ें - Golden">https://lagatar.in/golden-globe-award-2023-the-song-naatu-naatu-from-rrr-received-the-golden-globe-award-for-best-original-song/">Golden

Globe Award 2023 :’RRR’ के गाने ‘Naatu Naatu’ को मिला बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवार्ड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही