Search

 
 
 

स्पीकर कोर्ट में हाजिर हुए विधायक इरफान, राजेश और विक्सल, 8 हफ्ते का मांगा समय

 
Ranchi: कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाड़ी की विधानसभा सदस्यता खत्म करने को लेकर दायर याचिका पर विधानसभा अध्यक्ष के कोर्ट में सुनवाई हुई. तीनों विधायक सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए. विधायकों के वकील ने स्पीकर से जवाब देने के लिए 8 हफ्ते का समय मांगा. विधायक के वकीलों ने कोर्ट को बताया कि तीनों विधायक फिलहाल कोलकाता में है. जवाब दाखिल करने के लिए इन्हें झारखंड आना जरूरी है. वहीं आलमगीर के वकील ने कहा कि जल्द से जल्द मामले की सुनवाई हो. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी. फिलहाल सुनवाई की अगली तारीख नहीं दी गई है.  पढ़ें - सेवानिवृत्त">https://lagatar.in/opportunity-for-retired-police-officers-to-become-investigative-specialist-in-nia/">सेवानिवृत्त

पुलिस अधिकारियों के लिए एनआईए में जांच विशेषज्ञ बनने का मौका
इसे भी पढ़ें - डीएवी">https://lagatar.in/35th-annual-festival-hausla-celebrated-at-dav-barkakana-children-participated-enthusiastically/">डीएवी

बरकाकाना में मनाया गया 35वां वार्षिक उत्सव ‘हौसला’, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कैश कांड में फंसे हैं तीनों विधायक 

बता दें कि कांग्रेस के तीनों विधायक कोलकाता में कैश के साथ पकड़े गये थे. दल बदल कर सरकार गिराने की कोशिश के आरोप में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने तीनों के खिलाफ स्पीकर के कोर्ट में शिकायत कर उनकी विधायकी खत्म करने की अपील की थी. इससे पहले तीनों विधायकों को स्पीकर की ओर से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था. 1 सितंबर को मामले की सुनवाई भी हुई थी, जिसमें तीनों विधायक हाजिर नहीं हुए थे. विधायकों ने स्पीकर को मेल कर सूचना दी थी. लेकिन कोलकाता में उनके पास मोबाइल और लैपटॉप नहीं है, इसलिए वे न्यायाधिकरण में हाजिर नहीं हो पाएंगे. इसे भी पढ़ें - उद्योग">https://lagatar.in/industry-minister-piyush-goyal-said-india-wants-to-increase-international-trade-to-2000-billion-by-2030/">उद्योग

मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 2030 तक भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार बढ़ाकर 2,000 अरब डॉलर करना चाहता है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही