Search

 
 
 

Big Breaking : पेपर लीक होने पर NTA ने NEET-UG परीक्षा रद्द की, CBI ने  FIR दर्ज कर जांच शुरू की

सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा के आयोजन में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के संबंध में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी और बीएनएस के तहत सबूतों को नष्ट करने, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध और सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 2024 के तहत अपराधों के लिए FIR दर्ज की है.
 

Lagatar Desk :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा को रद्द कर दिया है.  नीट परीक्षा में पेपर लीक लीक मामला सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है. एनटीए के अनुसार नीट यूजी की परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी.

 

 

छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी. उनका पुराना रजिस्ट्रेशन और परीक्षा केंद्र मान्य रहेगा. वहीं छात्रों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी. नई परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी.

 

केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है. एनटीए ने भी मामले की जांच में पूरी तरह सहयोग करने की बात कही है.  

 


सीबीआई ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा के आयोजन में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के संबंध में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी और बीएनएस के तहत सबूतों को नष्ट करने, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध और सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम 2024 के तहत अपराधों के लिए FIR दर्ज की है.

 


जांच के लिए विशेष सीबीआई टीमो का गठन किया गया है. उन्हे  विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है. बता दें कि नीट यूजी की परीक्षा 3 मई 2026 को पूरे देश में आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे.

 


इस बीच राजस्थान के सीकर में पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू की गयी. जांच में यह बात सामने आयी कि परीक्षा से पहले एक गेस पेपर” वायरल हुआ था और उसमें से कई सवाल असली परीक्षा में भी मिलते-जुलते थे. बताया जाता है कि लगभग 120 से 150 सवाल गेस पेपर में थे.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही