Search

 
 
 

BIG BREAKING : कड़ी सुरक्षा के बीच पंकज मिश्रा को रिम्स में कराया गया भर्ती, डॉक्टर कर रहे जांच

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को रिम्स में भर्ती करया गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें अस्पतालमें लाया गया. गौरतलब  है कि ईडी ने सीएम प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया है. जिसके बाद ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. 1 अगस्त तक ईडी की रिमांड पर  रहेंगे. पंकज मिश्रा को रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. फिलहाल चिकित्सकों के द्वारा उनकी जांच की जा रही है. पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-pil-high-court-asked-why-ssp-was-removed-amid-investigation-directed-dgp-and-home-secretary-to-file-affidavit/">रांची

हिंसा PIL : हाईकोर्ट ने पूछा – जांच के बीच SSP को क्यों हटाया गया, DGP और गृह सचिव को एफिडेविट दायर करने का निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/pankaj-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आपत्तिजनक दस्तावेज और 5.34 करोड़ नकद जब्त 

बता दें कि सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को  ईडी ने 19 जुलाई के बाद गिरफ्तार कर लिया था. अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपये जमा थे, जिसे ईडी ने जब्त कर लिया है. इससे पहले ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी. इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और 5.34 करोड़ नकद जब्त किये गये थे. तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने साइट से अवैध रूप से संचालित किये जा रहे पांच स्टोन क्रशर, पांच अवैध बंदूक और कारतूस भी जब्त किए थे. इसे भी पढ़ें - ईडी">https://lagatar.in/ed-is-looking-for-4-luxury-cars-missing-from-arpitas-flat-mukherjee-said-its-parth-money-i-was-not-allowed-to-go-to-the-rooms/">ईडी

को अर्पिता के फ्लैट से गायब 4 लग्जरी कारों की तलाश, मुखर्जी ने कहा, पैसे पार्थ के, मुझे कमरों में जाने की इजाजत नहीं थी

बरहरवा थाने में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा पर बीते चार जून को केस दर्ज किया था. उन पर साहिबगंज जिले के बरहरवा थाने में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके तहत उन्हें अभियुक्त बनाया गया है. इस मामले में ईडी ने शंभु नंद कुमार का बयान भी दर्ज किया था. शंभु ने ईडी को दिये अपने बयान में राज्य के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम का नाम लिया था. इसे भी पढ़ें - असम">https://lagatar.in/news-of-the-revelation-of-al-qaeda-terror-module-in-assam-12-jihadis-arrested-two-madrassas-sealed/">असम

में अल कायदा टेरर मॉडयूल के खुलासे की खबर, दो मदरसे सील किये गये, 12 जिहादी पुलिस की गिरफ्त में [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही