Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BIG BREAKING : प्रेम प्रकाश को ईडी ने किया गिरफ्तार, बुधवार देर रात तक चली छापेमारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  राजनेता और अफसरों करीबी प्रेम प्रकाश  के ठिकानों पर बुधवार देर रात तक ईडी की टीम ने छापेमारी की. जिसके बाद ईडी ने प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने बुधवार की रात 12 बजे तक छापेमारी की. गौरतलब है कि बुधवार सुबह 7 बजे से ही ईडी प्रेम प्रकाश के 17ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.इस दौरान  ईडी ने प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित शैलोदय आवास से दो एके-47 बरामद किया है. इस मामले में रांची जिला बल के दो आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है. (">https://lagatar.in/">(

झारखंड में ईडी कार्रवाई की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ) 
इसे भी पढ़ें - ईडी-सीबीआई">https://lagatar.in/ed-cbi-and-income-tax-raid-read-many-big-news-including-ayushman-dying/">ईडी-सीबीआई

और आयकर का छापा, दम तोड़ती आयुष्मान समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें…आपके प्रिय अखबार शुभम संदेश में… 25-08-2022
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/ed.jpg"

alt="प्रेम प्रकाश के ठिकाने से बरामद दोनों एके-47 रांची जिला बल के जवानों की" width="600" height="400" />

राजनेताओं व अफसरों की मिलीभगत से ट्रांसफर पोस्टिंग भी कराता था 

बता दें कि अवैध खनन और मनरेगा घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान के दौरान  प्रेम प्रकाश का नाम सामने आया था. इसके बाद ईडी ने लंबे समय तक प्रेम प्रकाश से पूछताछ भी की थी और पूर्व में बीते 25 मई उनसे जुड़े लगभग दर्जनभर ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. तब ईडी को विदेशी नस्ल का कछुआ और करोड़ों के लेनदेन संबंधित दस्तावेज भी हाथ लगे थे. पूर्व में मिले इनपुट के आधार पर ईडी ने उनके चल अचल संपत्ति को भी खंगाला था. प्रेम प्रकाश पर राजनेताओं व अफसरों की मिलीभगत से ट्रांसफर पोस्टिंग कराने से लेकर ठेका पट्टी दिलाने तक में भूमिका पर भी ईडी ने जांच की है. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-25-august-today-sc-will-announce-the-decision-on-6th-jpsc-including-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।25 अगस्त।।आज SC सुनाएगा छठी JPSC पर फैसला।।प्रेम प्रकाश को लेकर JMM का पलटवार।।आंगनबाड़ी सेविका को CM का तोहफा।।फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार पास।।PM ने कैंसर हॉस्पीटल राष्ट्र को सौंपा।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

प्रेम प्रकाश के घर से दो एके-47 बरामद, दो आरक्षी निलंबित

बता दे कि बुधवार को ईडी ने छापेमारी दौरान ईडी को हरमू स्थित शैलोदय आवास से दो एके-47 बरामद मिले थे. दोनों एके-47 एक अलमीरा में रखे हुए थे और 60 कारतूस भी मिले. जिसके बाद रांची पुलिस के द्वारा मामले की जांच कराई गई. रांची पुलिस के जांच में खुलासा हुआ है कि रांची जिला बल के दो आरक्षी द्वारा लिखित सूचना दिया गया, कि दोनों आरक्षी मंगलवार( कल) को ड्यूटी करने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बारिश होने के कारण अपने पूर्व परिचित प्रेम (प्रकाश के स्टाफ) के पास अपना एके 47 और गोलियां अलमारी में रख कर चाबी लेकर अपने घर चले गए. बुधवार (आज) को जब हथियार लेने वापस आए तो आवास में देखा कि छापेमारी की जा रही है, जिसके कारण यह हथियार नहीं ले पाये. दोनों एके-47 और गोलियों को लेने के लिए ईडी से पत्राचार किया गया है इस घोर लापरवाही के लिए दोनों आरक्षण को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-national-spokesperson-jayveers-resignation-said-the-number-of-sycophants-has-increased-in-the-party/">कांग्रेस

के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर का इस्तीफा, बोले- पार्टी में बढ़ गई है ‘चापलूसों’ की संख्या [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही