Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Big Breaking : राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द , लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी किया

NewDelhi :  राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर आयी है. राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द कर दी गयी है. वे लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिये गये हैं.  लोकसभा सचिवालय ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सूरत की अदालत ने मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी. राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे. सूरत कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता पर तलवार लटक रही थी.

सजा पूरी करने के बाद छह वर्ष तक चुनाव नहीं लड़ सकते   

जान लें कि जनप्रतिनिधि कानून के अनुसार अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा हुई हो तो ऐसे में उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जायेगी. साथ ही सजा की अवधि पूरी करने के बाद छह वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए वे अयोग्य होते हैं.

राहुल की सदस्यता बचे रहने के सारे रास्ते अभी बंद नहीं हुए

जानकारों के अनुसार राहुल की सदस्यता बचे रहने के सारे रास्ते अभी बंद नहीं हुए हैं. राहुल इसे हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं, जहां अगर सूरत सेशन कोर्ट के फैसले पर स्टे लग जाता है तो सदस्यता बच सकती है. हाईकोर्ट अगर स्टे नहीं देता है तो फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा. ऐसे में सुप्रीम कोर्ट से अगर स्टे मिल जाता है तो भी उनकी सदस्यता बच सकती है. लेकिन अगर ऊपरी अदालत से उन्हें राहत नहीं मिलती तो राहुल गांधी 8 साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ सकते हैं इससे पहले अडानी समूह से जुड़े मामले की जांच की मांग को लेकर आज विपक्षी सांसदों ने संसद से मार्च निकाला. मार्च में 14 विपक्षी दल शामिल हुए, हालांकि संसद भवन से शुरू हुए विपक्ष के मार्च को दिल्ली पुलिस ने विजय चौक पर रोक दिया. पुलिस ने आगे जाने की इजाजत नहीं दी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फाइनेंस बिल पेश किया

लोकसभा में आज  हंगामे के बीच वित्त विधेयक 2023 पारित हो गया. लोकसभा में विपक्षी पार्टियों के सांसदों के भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फाइनेंस बिल पेश किया, जो पास हो गया. वित्त सचिव की अध्‍यक्षता में समिति बनाने का ऐलान निर्मला सीतारमण ने किया है. इस दौरान विपक्ष ने लगातार नारेबाजी की. नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही 45 मिनट तक चल  सकी. फाइनेंस बिल पास होने के बाद विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 27 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्‍थगित की गयी. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/punishment-for-rahul-jp-nadda-said-insulted-obc-society-mallikarjun-kharge-hit-back/">राहुल

को सजा : जेपी नड्डा बोले, ओबीसी समाज का अपमान किया, मल्लिकार्जुन खरगे ने पलटवार किया

राहुल गांधी आज सुबह संसद भवन पहुंचे

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह संसद भवन पहुंचे. मानहानि के एक मामले में दो साल की जेल की सजा के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता पर खतरे की तलवार लटक रही है. हालांकि, विरोध के बीच लोकसभा दोपहर तक के लिए स्थगित किये जाने के बाद वह चले गये. संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा देखने को मिला, इसकी वजह से लगातार लोकसभा और राज्‍यसभा की कार्यवाही बाधित हो रही है. लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित की गयी. फिर जब 12 बजे कार्यवाही फिर शुरू हुई, तो दोबारा हंगामा होने लगा. उधर राज्‍यसभा की कार्यवाही को हंगामे के कारण दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्‍थगित करना पड़ा. इसे भी पढ़ें :  सिब्बल">https://lagatar.in/sibal-said-rahul-disqualified-as-mp-courts-comment-if-punishment-was-less-it-would-have-been-a-bad-example/">सिब्बल

बोले, राहुल सांसद के रूप में अयोग्य हुए… कोर्ट की टिप्पणी, कम सजा देते, तो बुरी मिसाल होती

14 विपक्षी दलों ने  सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई

14 विपक्षी दलों ने आज सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई इन दलों का आरोप है कि केंद्र सरकार CBI-ED जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेताओं के टारगेट कर रही है. खबरों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट इस मामले में 5 अप्रैल को सुनवाई करेगा.

विपक्षी दलों ने राहुल की सजा के मुद्दे पर बैठक कर   रणनीति पर चर्चा की

विपक्षी दलों ने आज सुबह राहुल की सजा के मुद्दे पर बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की. साथ ही कहा गया कि अडाणी मामले पर जेपीसी जांच कराने की उनकी मांग जारी रहेगी. कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है. साथ ही कांग्रेस ने विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शाम 5 बजे हाईलेवल मीटिंग करेंगे

यह भी बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शाम 5 बजे हाईलेवल मीटिंग करने वाले हैं. मीटिंग में सभी राज्यों के अध्यक्ष और बड़े नेता मौजूद रहेंगे.  राहुल गांधी को गुरुवार को सूरत की कोर्ट ने 2 साल जेल की सजा सुनाई है. सजा मानहानि (मोदी सरनेम) के केस में सुनाई गयी है. 2019 में राहुल गांधी ने कर्नाटक की रैली में कहा था कि सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही