Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BIG BREAKING: गुरूवार को तय होगा अधिकारियों-अभ्यर्थियों का भविष्य, छठी JPSC पर फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

Advertisement
Advertisement
Ranchi/Delhi: छठीं JPSC से जुड़े मामले में गुरूवार यानी 25 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट अपना फ़ैसला सुनाएगा. 27 जुलाई को हुई विस्तृत सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस रवि कुमार की खंडपीठ में JPSC से जुड़े मामले को सुनवाई हुई. इस दौरान सभी पक्षों के वकीलों की बहस को कोर्ट ने सुना है. जिसके बाद अदालत ने अपना फ़ैसला सुरक्षित रख लिया. अब देश की शीर्ष अदालत के फ़ैसले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. इसे भी पढ़ें–फ्लोर">https://lagatar.in/nitish-government-passed-in-floor-test-160-mlas-got-support/">फ्लोर

टेस्ट में नीतीश सरकार पास, 160 विधायकों का मिला साथ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/RRRR-13.jpg"

alt="" width="606" height="536" />

हाईकोर्ट ने खारिज किया था छठी जेपीएससी का रिजल्ट

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की डबल बेंच ने एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज कर दिया था. अदालत ने एलपीए 204 और 207 पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था. कोर्ट ने 7 जून 2021 को छठी जेपीएससी की नई मेरिट लिस्ट जारी करने का फैसला दिया था. जिसके बाद यह मामला देश की सर्वोच्च अदालत के समक्ष पहुंचा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही