Search

 
 
 

BIG BREAKING : खूंटी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, पैसे के लेनदेन के कारण घटना को दिया अंजाम

 
Khunti : झारखंड के खूंटी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. यह घटना खूंटी खूंटी थाना क्षेत्र में हुई है.  जहां मेहमान बनकर आये व्यक्ति ने परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक तीनों की हत्या कुदाल से काटकर  की गई है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है. पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-special-branch-dsp-arun-kumar-khalkho-passes-away/">BREAKING

: स्पेशल ब्रांच के डीएसपी अरुण कुमार खलखो का निधन
इसे भी पढ़ें - जंतर-मंतर">https://lagatar.in/farmers-mahapanchayat-at-jantar-mantar-farmers-broke-barricading-police-detained/">जंतर-मंतर

पर किसानों की महापंचायत : किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की पहचान बीतना मुंडा, उसका भाई  सूरा मुंडा और विकास मुंडा शामिल है. एक ही परिवार में तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के मुताबिक  मुरहू थाना क्षेत्र का रहने वाला हेमंत पूर्ति तीन दिन पहले खूंटी थाना क्षेत्र स्थित भंडरा गांव अपने मामा के घर आया था. रविवार की देर रात मामा बीतना मुंडा,  सूरा मुंडा और विकास मुंडा की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह खूंटी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. बताया जा रहा है पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी बीच हत्या की घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें - वैश्विक">https://lagatar.in/effect-of-global-economic-slowdown-xiaomi-laid-off-900-employees-other-companies-also-on-the-path-of-layoffs/">वैश्विक

आर्थिक मंदी का असर , Xiaomi ने 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, दूसरी कंपनियां भी छंटनी की राह पर [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही