Search

 
 
 

BIG BREAKING : गढ़वा में युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने पत्थर से कूचकर दो अपराधियों को मार डाला

 
Garhwa : पहले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिर आक्रोशित लोगों ने पत्थर से कूचकर दो अपराधियों को मार डाला. यह घटना जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र स्थित सुखबना गांव में बुधवार की रात में हुई है, जब अपराधी श्यामराज विश्वकर्मा, संतोष चन्द्रवंशी, कृष्ण पासवान और भीखू पासवान गांव के नहर के पास खड़े मोनहा सिंह को सीने में गोली मार दी. गोली लगने के बाद मोनहा को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां से उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गयी. उधर, इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अपराधियों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अपराधी गोली चलाने लगे. इसी क्रम में अपराधी संतोष चन्द्रवंशी और कृष्णा पासवान ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए. दोनों को  ग्रामीणों ने पत्थर से कूचकर मार डाला.

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, कुछ अपराधियों ने गांव की कुछ जमीन के फर्जी कागजात बनाकर ग्रामीणों को जमीन खाली करने की धमकी दी थी. इन लोगों का गांव का एक युवक विमल सिंह उर्फ मोनहा सिंह लगातार विरोध कर रहा था. इसकी क्रम में अपराधियों ने बुधवार को मोनहा की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने दो अपराधियों को मार डाला. इसे भी पढ़ें – मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-voting-today-tight-security-arrangements/">मांडर

उपचुनाव: वोटिंग आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही