Search

 
 
 

बिहार स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, 334 डॉक्टरों का तबादला, बदले गये तीन जिलों के सिविल सर्जन

 
Patna :  बिहार की नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव किया है. स्वास्थ्य विभाग ने एक साथ 334 चिकित्सकों का तबादला किया है, जिसमें 65 चिकित्सा पदाधिकारी और तीन जिलों के सिविल सर्जन शामिल हैं. इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, डॉ. राजकुमार चौधरी को किशनगंज का सिविल सर्जन बनाया गया है. वहीं डॉ. दीपक कुमार को शिवहर और डॉ. विनोद कुमार चौधरी को नवादा का मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया गया है. जबकि डॉ. अमित कुमार झा को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल का उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है.
इनका भी किया गया तबादला :  डॉ. राजेंद्र चौधरी, जो संक्रामक रोग अस्पताल, पटना के अधीक्षक थे, अब स्वास्थ्य विभाग, पटना में अपर निदेशक बनाये गये हैं. डॉ. नीता अग्रवाल को नवादा से स्थानांतरित कर पटना में अपर निदेशक का पदभार सौंपा गया है. डॉ. देवदास चौधरी, पूर्व में शिवहर के सिविल सर्जन, अब मुंगेर के क्षेत्रीय उप निदेशक होंगे.  डॉ. राज कुमार चौधरी, जो अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया के ईएनटी विभाग में सह प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब किशनगंज का सिविल सर्जन-सह-असैनिक शल्य चिकित्सक नियुक्त किया गया है.
स्वास्थ्य विभाग ने 269 सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर भी नये सिरे से पदस्थापन किया है, जिससे कुल 360 डॉक्टरों का स्थानांतरण हुआ है. सभी चिकित्सकों को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है. हज यात्रा के लिए विशेष प्रतिनियुक्ति : राज्य सरकार ने आगामी हज यात्रा 2025 की तैयारी के तहत 10 चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजने का निर्णय लिया है. ये डॉक्टर हज यात्रियों की चिकित्सा सेवा में लगेंगे और उनकी सेवाएं अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को सौंपी गयी हैं.
प्रतिनियुक्त चिकित्सकों के नाम : डॉ. खालिद अनवर डॉ. सैयद यासिर हबीब डॉ. मनौवर सुफियान डॉ. इकबाल खान डॉ. अब्दुल्लाह डॉ. इरशाद आलम डॉ. मो. इरजिता कमाल डॉ. रिजवान राशिद डॉ. नाज बानो डॉ. आफताब आलम
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही