Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़ी चिंता..., बालासोर हादसा : झारखंड के 11 लोग अब भी लापता, जून में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, 3 IPS को प्रमोशन का इंतजार समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Ranchi : केंद्र सरकार के वन संरक्षण संशोधन विधेयक 2023 के मसौदे में शामिल प्रस्तावों से वन अधिकार अधिनियम पर काम करने वाले राज्य के सामाजिक कार्यकर्ता चिंतित हैं. उनका मानना है कि मौजूदा स्वरूप में विधेयक लागू करने से वनों का तेजी से विनाश होगा. पेसा और वन अधिकार कानूनों का महत्व कम हो जाएगा. ओडिशा रेल हादसे के शिकार झारखंड के 11 लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अगुवाई में 5 सदस्यीय टीम रविवार को बालासोर पहुंची. टीम में शामिल डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि गोड्डा के चार लोग घायल हुए थे. उनका इलाज बालासोर मेडिकल कॉलेज में किया गया. जून का महीना इस बार गर्मी के मामले में पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ेगा. इस बार जून में रांची का पारा 42 डिग्री के पार पहुंच जाएगा. ऐसा पूर्वानुमान मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने लगाया है. माह के पहले सप्ताह से ही गर्मी सताने लगी है. झारखंड में 14 साल की सेवा पूरी कर चुके आईपीएस को अबतक प्रमोशन नहीं मिला है. दरअसल 2009 बैच के तीन आईपीएस को डीआईजी रैंक में 31 दिसंबर 2022 तक प्रमोशन मिला जाना चाहिए था. लेकिन प्रमोशन पाने की अवधि के पांच महीने बीत जाने के बाद भी इन तीनों आईपीएस को डीआईजी रैंक में प्रमोशन नहीं दिया गया है. जिन्हें प्रमोशन नहीं दिया गया है, उसमें संजय रंजन सिंह (सीओ मुसाबनी), इंद्रजीत महथा( सीओ जैप 2) और संजीव कुमार (धनबाद एसएसपी) शामिल हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/1-7.jpg"

alt="" width="1031" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/2-6.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/3-5.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/4-4.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/5-4.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/6-3.jpg"

alt="" width="1026" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/8-3.jpg"

alt="" width="1600" height="1233" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही