Search

 
 
 

कैमूर में शराब की बड़ी खेप पकड़ी गयी, दो ट्रक चालक भी गिरफ्तार, कीमत सवा करोड़

 
Kaimur : नीतीश सरकार ने बिहार में 2016 में शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था. लेकिन आये दिन तस्कर नये-नये तरीके इजात कर शराब की तस्करी करते हैं. कुछ तस्कर तो पुलिस के हाथ लग जाते हैं, लेकिन कुछ बच-बचाकर भाग निकलते हैं. इसके बावजूद पुलिस और उत्पाद विभाग मिलकर अभियान चला रही है और शराब की बड़ी खेप पकड़ रही है. ताजा मामला कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस ने शराब तस्करों पर शिकंजा कसा है. मोहनिया चेक पोस्ट पर पुलिस ने 15 हजार लीटर शराब के साथ दो ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है. शराब की कीमत मार्केट में सवा करोड़ बतायी जा रही है. शराब तस्कर भूसी के नीचे छिपाकर शराब ले जा रहे थे.

हरियाणा के पानीपथ व करनाल से सिल्लीगुड़ी ले जा रहे थे शराब

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक से शराब की बड़ी खेप कैमूर की तरफ ले जायी जा रही है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहनिया थाना की पुलिस और एएलटीएफ टीम ने मोहनिया चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान एक ट्रक को रोका तो चालक उतरकर भागने लगा. लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. इस ट्रक में 7 हजार लीटर शराब बरामद की गयी. इसी क्रम में एक और ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी तो उसमें 8 हजार लीटर अंग्रजी शराब मिले. पहले ट्रक चालक ने बताया कि शराब को पानीपथ से सिल्लीगुड़ी ले जाया जा रहा था. दूसरे चाल ने बताया कि वह शराब की खेप करनाल से लेकर आ रहा है और सिल्लीगुड़ी ले जाना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही