Search

 
 
 

PF की वेबसाइट पर बड़ा साइबर हमला, 28 करोड़ लोगों की निजी जानकारी लीक

 
New Delhi : प्रोविडेंट फंड (PF) के 28 करोड़ से अधिक खाताधारकों के अकाउंट की जानकारी लीक हो चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, PF की वेबसाइट की यह हैकिंग इस महीने के शुरुआत में हुई है. यूक्रेन के एक साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर बॉब ने यह जानकारी दी है. बॉब ने 1 अगस्त 2022 को एक लिंकडिन पोस्ट के माध्यम से इस हैकिंग के बारे में जानकारी दी है. रिपोर्ट के अनुसार, इस डाटा लीक में UAN नंबर, नाम, वैवाहिक स्थिति, आधार कार्ड की पूरी डिटेल, लिंग और बैंक अकाउंट की पूरी जानकारी शामिल हैं. बताया गया है कि दो अलग-अलग आईपी एड्रेस से यह डाटा लीक किया गया है. ये दोनों आईपी Microsoft`s Azure cloud से जुड़े हुए थे. पहले आईपी एड्रेस से 280,472,941 और दूसरे आईपी एड्रेस से 8,390,524 डाटा लीक होने की खबर सामने आई है. अभी तक उस हैकर की पहचान नहीं की गई है, जिसके पास यह डाटा पहुंचा है. इसके अलावा अभी तक DNS सर्वर की भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
इसे भी पढ़ें- विश्व">https://lagatar.in/many-programs-in-ranchi-on-9th-august-on-world-tribal-day-tribal-festival-will-be-held-in-morhabadi/">विश्व

आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को रांची में कई कार्यक्रम, मोरहाबादी में होगा जनजातीय महोत्सव

डेटा का इस्तेमाल गलत तरीके से कर सकते हैं हैकर्स

अभी तक इस बात की भी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है कि 28 करोड़ यूजर्स का डाटा कब से ऑनलाइन उपलब्ध है. बता दें, इन डाटा का इस्तेमाल हैकर गलत तरीके से भी कर सकता है. हैक की गई जानकारियों के आधार पर लोगों की फर्जी प्रोफाइल भी तैयार की जा सकती है. इस डाटा लीक की जानकारी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम को भी दे दी गयी है. रिपोर्ट मिलने के बाद CERT-IN ने रिसर्चर को ई-मेल के जरिए अपडेट किया है. CERT-IN ने कहा है कि दोनों आईपी एड्रेस को 12 घंटे के अंदर बैन कर दिया गया है. इसके अलावा, इस हैकिंग की जिम्मेदारी अभी तक किसी एजेंसी या हैकर ने नहीं ली है.
इसे भी पढ़ें- जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-bengal-cid-team-reached-to-search-the-house-of-mla-dr-irfan-ansari/">जामताड़ा

: विधायक डॉ.इरफ़ान अंसारी के घर को खंगालने पहुंची बंगाल सीआईडी की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही