Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिग डील : अडानी एंटरप्राइजेज में फ्रांसीसी कंपनी टोटल एनर्जीज 12.5 अरब डॉलर करेगी निवेश

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : गौतम अडानी की कंपनी ने बड़ी डील क्रैक की है. फ्रांसीसी कंपनी टोटल एनर्जीज अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने वाली है. इसके लिए टोटल एनर्जीज, अडानी ग्रुप के ग्रीन हाइड्रोजन इंडस्ट्रीज में 12.5 अरब डॉलर निवेश करने वाली है. दोनों कंपनियां मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम बनाने की तैयारी कर रही है. (पढ़े, बोले">https://lagatar.in/warren-buffett-said-monkeys-are-better-than-financial-advisors-said-investing-is-an-easy-game/">बोले

वॉरेन बफे, बंदर फाइनेंशियल एडवाइजर्स से बेहतर, कहा- निवेश एक आसान खेल)

ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन में होगा फंड का इस्तेमाल

अडानी ग्रुप ने बताया कि 12.5 अरब डॉलर का इस्तेमाल ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन के लिए किया जायेगा. कंपनी ने योजना बनायी है कि अगले 10 सालों में ग्रीन हाइड्रोजन और इससे जुड़े इकोसिस्टम में 50 बिलियन डॉलर से अधिक निवेश करना है. इसके तहत कंपनी हर साल ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन कैपासिटी को 1 मिलियन टन बढ़ायेगी. ANIL में इस निवेश के साथ अडानी समूह और टोटल एनर्जीज के बीच रणनीतिक गठबंधन में अब एलएनजी टर्मिनल, गैस उपयोगिता व्यवसाय, नवीकरणीय व्यवसाय और हरित हाइड्रोजन उत्पादन शामिल है. इसे भी पढ़े : विधायक">https://lagatar.in/5-arrested-including-the-representative-of-mla-ramchandra-chandravanshi-accused-of-influencing-the-election-of-the-chief/">विधायक

रामचंद्र चंद्रवंशी के प्रतिनिधि सहित 5 गिरफ्तार, प्रमुख के चुनाव को प्रभावित करने का लगा आरोप

हरित हाइड्रोजन का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करना चाहती कंपनी

टोटल एनर्जीज के चेयरमैन और सीईओ पैट्रिक पॉयने ने कहा कि एएनआईएल में टोटल एनर्जीज का प्रवेश हमारी नवीकरणीय और निम्न कार्बन हाइड्रोजन रणनीति को लागू करने में एक प्रमुख मील का पत्थर है. जहां हम 2030 तक अपनी यूरोपीय रिफाइनरियों में उपयोग किये जाने वाले हाइड्रोजन को न केवल डीकार्बोनाइज करना चाहते हैं, बल्कि मांग को पूरा करने के लिए हरित हाइड्रोजन के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन को भी अग्रणी बनाना चाहते हैं. इससे इस दशक के अंत तक बाजार में तेजी आयेगी. इसे भी पढ़े : दो">https://lagatar.in/break-on-heavy-fall-of-two-days-sensex-up-63-points-nifty-close-to-16000/">दो

दिनों की भारी गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स में 63 अंकों की तेजी, निफ्टी 16000 के करीब [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही