Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : 2000 के नोट पर बड़ा फैसला, वापस लेगा RBI, जानिये कब से कब तक

New Delhi : भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट पर बड़ा फैसला लिया है. रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये के नोट फिलहाल वैध हैं, मगर इसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा. भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को 2000 रुपये के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद करने को कहा है. अब दो हजार के नोट नहीं छपेंगे. जो भी नोट सर्कुलेशन में हैं, आरबीआई उसे वापस लेगा. 23 मई से 30 सितंबर तक 2000 के नोट जिनके पास भी है, वह बैंक में वापस कर सकते हैं. एक बार में बीस हजार के नोट ही बदले जा सकते हैं. 

बता दें कि `क्लीन नोट पॉलिसी` के तहत रिजर्व बैंक ने य फैसला लिया है. रिजर्व बैंक ने साल 2016 में हुई नोटबंदी के बाद 2000 रुपये के नोट को जारी किया था.

लंबे से समय से नहीं छपे 2 हजार के नोट : आरबीआई

रिजर्व बैंक ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में 2000 रुपये के नोट को लेकर जानकारी दी थी कि वित्त वर्ष 2019-20, वित्त वर्ष 2020-21 और वित्त वर्ष 2021-22 में 2000 रुपये के एक भी नोट नहीं छापे गए हैं. इस वजह से बाजार में 2000 रुपये के नोटों का सर्कुलेशन कम हुआ है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही