Search

 
 
 

बड़ी खबर : परम वीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के नाम होगा अंडमान का द्वीप, 23 को मोदी रखेंगे नाम

 
New Delhi : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों के नाम झारखंड निवासी लांस नायक अल्बर्ट एक्का समेत 21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे जायेंगे. इसके लिए 23 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पराक्रम दिवस पर सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े गुमनाम द्वीपों के नामकरण समारोह में भाग लेंगे. आधिकारिक बयान के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का भी अनावरण करेंगे. साल 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रॉस द्वीप समूह के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए और और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की याद में इसका नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप रख दिया था. इसके अलावा नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर शहीद द्वीप और स्वराज द्वीप कर दिया गया था.

जवानों के सम्मान में बड़ी पहल

जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के तहत सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम पहले परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा, दूसरे सबसे बड़े अनाम द्वीप का नाम दूसरे परमवीर चक्र विजेता के नाम पर रखा जाएगा, और इसी तरह ये क्रम आगे बढ़ेगा. वास्तविक जीवन के नायकों को उचित सम्मान और पहचान देने के प्रधानमंत्री के प्रयास के अनुरूप यह पहल की जा रही है.

21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम

इन द्वीपों का नाम जिन 21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है, उनमें लांस नायक अल्बर्ट एक्का, सीक्यूएमएच अब्दुल हमीद, मेजर सोमनाथ शर्मा; सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह; कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह. कैप्टन जीएस सलारिया. लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह. मेजर शैतान सिंह. लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, मेजर होशियार सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कप्तान विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार, और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (मानद कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – खेल">https://lagatar.in/big-action-by-sports-ministry-wfi-assistant-secretary-vinod-tomar-suspended/">खेल

मंत्रालय ने ल‍िया बड़ा एक्शन, WFI के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर न‍िलंब‍ित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही