Search

 
 
 

BIG NEWS : बेबी देवी बनी झारखंड सरकार में उत्पाद मंत्री, विधायक अनूप सिंह ने की पुष्टि

 
Ranchi : झारखंड के शिक्षा मंत्री रहे स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने झारखंड सरकार में 11वें मंत्री के रुप में शपथ ली. मंत्री बेबी देवी को मंत्रालय आवंटित कर दिया गया है. बेबी देवी को सरकार ने उत्पाद विभाग आवंटित किया है. इसकी पुष्टि कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने की है. यहां बता दें कि स्वर्गीय जगरनाथ महतो के पास स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के साथ-साथ उत्पाद विभाग भी था. जिसमें से बेबी देवी को फिलहाल उत्पाद विभाग दिया गया है. बेबी देवी को राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित कई नेता और मंत्रियों ने हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें - बेबी">https://lagatar.in/baby-devi-took-oath-as-minister-many-ministers-were-not-allowed-to-enter-the-ceremony-angry/">बेबी

देवी ने ली मंत्री पद की शपथ, समारोह में कई मंत्रियों को इंट्री नहीं, हुए नाराज
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही