Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लद्दाख से आयी बड़ी खबर, गलवान घाटी, पैंगोंग झील पर भारतीय सेना की हलचल बढ़ी, क्रिकेट खेलते नजर आये

NewDelhi : लद्दाख से बड़ी खबर आयी है. खबरों के अनुसार वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय सेना ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं. गलवान घाटी, पैंगोंग झील पर हाफ मैराथन जैसी गतिविधियां जारी है. भारतीय सेना के जवानों ने एलएसी के आस-पास के इलाकों में घोड़ों और खच्चरों से सर्वेक्षण किया है वर्तमान में दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम चल रहे हैं. हाल ही में चीनी विदेश मंत्री और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात भी हुई है. बता दें कि जयशंकर चीन के साथ संबंधों को असमान्य बता चुके हैं. इसी बीच भारतीय सेना द्वारा चीन बॉर्डर पर अपनी गतिविधियां बढ़ाना महत्वपूर्ण करार दिया जा रहा है. इससे पहले इंडियन आर्मी ने तस्वीरें जारी की थीं, जिसमें भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में क्रिकेट खेलती दिख रही है. हालांकि सेना ने उस इलाके का खुलासा नहीं किया है जहां जवान क्रिकेट खेल रहे हैं. लेकिन इंडिया टुडे जिओ ने मैप के जरिए कहा है कि आर्मी के जवान जहां क्रिकेट खेल रहे हैं वो जगह पेट्रोल प्वाइंट 14 से लगभग 4 किलोमीटर दूर है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-praised-china-in-cambridge-bjp-became-the-attacker-said-india-is-insulted-abroad/">राहुल

ने कैम्ब्रिज में चीन की तारीफ की, भाजपा हुई हमलावर, कहा, विदेश में भारत का अपमान करते हैं

हम असंभव को संभव बनाते हैं

पेट्रोल प्वाइंट 14 वही जगह हैं जहां जून 2020 में चीनी सेना ने भारत के जवानों पर धोखे से हमला किया था. इस हमले में देश के 20 जवान शहीद हो गए थे. चीन ने काफी समय बाद माना था कि उसके भी 5 जवान मारे गये. लेह से ऑपरेट करने वाली इंडियन आर्मी की 14 कॉर्प्स द्वारा ट्वीट किया गया है कि पटियाला ब्रिगेड, त्रिशूल डिवीजन ने शून्य से नीचे तापमान में अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में पूरे उत्साह और जोश के साथ क्रिकेट मैच का आयोजन किया. हम असंभव को संभव बनाते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही