Search

 
 
 

BIG NEWS : रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक व अवसाद में पूर्व विधायक संजीव सिंह, रिम्स ने एम्स रेफर किया

 
Ranchi : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तबियत ज्यादा खराब हो गयी है, उन्हें रिम्स से एम्स रेफर कर दिया गया है. संजीव सिंह की स्वास्थ जांच करायी गयी. साथ ही इलाज से संबंधित सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया. संजीव को रिपीटेड ब्रेन स्ट्रोक हो रहा है. जिस कारण उच्चतर इलाज के लिए रिम्स से उन्हें एम्स रेफर करने की अनुशंसा की गई है. इस बाबत रिम्स अधिक्षक ने धनबाद मंडल कारा के अधीक्षक को सूचना दे दिया है. आईजी कारा और कोर्ट से आदेश मिलने के बाद संजीव को एम्स भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें -हम">https://lagatar.in/we-had-already-jumped-from-qutub-minar-bjp-saved-us-babulal/">हम

तो कुतुबमीनार से कूद ही चुके थे, भाजपा ने बचा लिया : बाबूलाल

मेडिकल बोर्ड की बैठक में हुआ फैसला

[caption id="attachment_731535" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/birua.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जानकारी देते रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक सह राज्य स्तरीय मेडिकल बोर्ड पार्षद के अध्यक्ष डॉ हीरेंद्र बिरुआ[/caption] इससे पहले संजीव सिंह को धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल से रिम्स रेफर किया था. रिम्स में 11 अगस्त से संजीव भर्ती हैं. मेडिसिन विभाग के डॉ अजीत डुंगडुंग की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक सह राज्य स्तरीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ हीरेंद्र बीरूआ ने कहा कि मेडिकल बोर्ड की एक बैठक हुई थी. इस बैठक में मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी, आई, आर्थो के अलावा संजीव की बीमारी को देखते हुए न्यूरोलॉजी और साइकेट्री विभाग के चिकित्सक को भी बोर्ड में शामिल किया गया था.

मशीन खराब होने के कारण नहीं हो सका एमआरआई

वहीं रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती संजीव सिंह का चिकित्सक ने सीटी स्कैन और एमआरआई कराने की सलाह दी थी. जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें बुधवार को रेडियोलॉजी विभाग ले जाया गया. जहां उनका सीटी स्कैन किया गया. लेकिन मशीन खराब होने के कारण एमआरआई जांच नहीं हो सका. एमआरआई नहीं होने के कारण उनके समर्थकों में नाराजगी है. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-high-court-again-asks-cbi-for-investigation-report-related-first-and-second-jpsc-exam/">रांची:

हाईकोर्ट ने CBI से दोबारा मांगी फर्स्ट और सेकेंड JPSC परीक्षा से संबंधित जांच रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही