Search

 
 
 

जामताड़ा से बड़ी खबरः ट्रेन में आग की खबर के बाद कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 12 की मौत !

 
Ranchi/Jamtara: ट्रेन से कट कर 12 लोगों की मौत हो गई है. यह घटना जामताड़ा जिले के करमाटांड़ के कलझारिया के पास हुई है. जहां  ट्रेन की चपेट में आने के कारण 12 लोगों की मौत हो गई. रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई है. स्थानीय प्रशासन के सहयोग से राहत और बचाव का काम चल रहा है. इसे पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/big-administrative-reshuffle-in-jharkhand-46-bdos-moved-from-here-to-there/">झारखंड

में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 46 BDO इधर से उधर
[caption id="attachment_853001" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/444-1.jpg"

alt="" width="1080" height="603" /> घटनास्थल पर पड़े क्षत-विक्षत शव[/caption]

ट्रेन में आग की खबर के बाद कूदे यात्री

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर यात्री ट्रेन से कूद गए इसी बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई. इस हादसे में अबतक कुल 12 लोगों की मौत होने की सूचना है वहीं, कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर मिल रही है. अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया. इस बीच आग लगने की सूचना से डरे-सहमे यात्री ट्रेन से कूद गये. इस बीच सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई. फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है. https://twitter.com/ANI/status/1762853901492011022

ट्रैक पर बिखरे मिले यात्रियों के शव

हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर यात्रियों के शव इधर-उधर बिखरे मिले. ट्रेन की चपेट में आने वाले यात्रियों का सामान, जूता-चप्पल ट्रैक पर बिखरा मिला. इस घटना में मरने वाले यात्रियों की पहचान की जा रही है. खबर लिखे जाने तक दो मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिनमें एक का नाम मनीष कुमार बताया जा रहा है, जिसके आधार कार्ड रेलवे ट्रैक में पाया गया है मनीष कुमार के पिता तेज नारायण मंडल जो सासाराम भंगहा कटिहार बिहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा का नाम सिकंदर कुमार पिता का नाम आदिकाल यादव जो धपरी झाझा जमुई का रहने वाला है.

मौतों की सही संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी : डीसी

जामताड़ा के डीसी ने कहा कि कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ने यात्रियों को कुचल दिया. कुछ मौतों की सूचना मिली है. मौतों की सही संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी. मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/bike-riding-criminals-snatched-rs-1-lakh-from-a-female-para-teacher-in-ranchis-ratu/">रांची

के रातू में महिला पारा टीचर से बाइकसवार अपराधियों ने की एक लाख रुपए की छिनतई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही