Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिहाड़ जेल से आयी बड़ी खबर, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की लोहे की रॉड घोंपकर हत्या

NewDelhi : तिहाड़ जेल में गैंगवार की खबर सामने आ रही है. आज मंगलवार को जेल में बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान के पेट में लोहे की रॉड घोंपकर हत्या कर दी गयी है. राइवल गैंग योगेश टुंडा और उसके साथी दीपक तीतर पर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या का आरोप है. हालांकि तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि टिल्लू ताजपुरिया की हार्ट अटैक से मौत हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. (पढ़ें, PLFI">https://lagatar.in/plfi-sub-zonal-commander-arrested-with-ak-47/">PLFI

का सब जोनल कमांडर AK-47 के साथ गिरफ्तार)

राइवल गैंग पर टिल्लू का हत्या का आरोप

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तिहाड़ जेल में बंद योगेश टुंडा ने लोहे की रॉड से टिल्लू पर हमला किया. योगेश टुंडा और उसके साथी ने टिल्लू ताजपुरिया के पेट पर लोहे का रॉट घोंप दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में जेल कर्मियों ने उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : ‘द">https://lagatar.in/censor-boards-scissors-on-the-kerala-story-asked-to-remove-2-dialogues-and-10-scenes/">‘द

केरला स्टोरी’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 2 डायलॉग और 10 सीन हटाने को कहा

रोहिणी कोर्ट शूटआउट में आया था टिल्लू ताजपुरिया का नाम

टिल्लू ताजपुरिया पर हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं. रोहिणी कोर्ट के अंदर कोर्ट रूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या में टिल्लू का हाथ था. सितंबर 2021 में रोहिणी कोर्ट में वकील की ड्रेस पहनकर आये दो हमलावरों ने जज के सामने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर गोलियां बरसा दी थीं. गोगी की मौके पर ही मौत हो गई थी. हालांकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर भी मारे गये थे. तब टिल्लू ताजपुरिया मंडोली जेल में बंद था.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crpf-jawan-dies-after-falling-from-train-given-guard-of-honor/">जमशेदपुर

: ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ जवान की मौत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही