New Delhi : चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी और सीपीआई से नेशनल पार्टी को बड़ा झटका दिया है. इन तीनों पार्टियों से नेशनल पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है. इन तीनों पार्टियों का वोट शेयर देशभर में 6 प्रतिशत से कम हुआ है. बता दें कि इससे पहले BSP से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस लिया गया था. वहीं आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है. AAP बनी राष्ट्रीय पार्टी चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) को नेशनल पार्टी का दर्जा दिया है. राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए आम आदमी पार्टी को गुजरात या हिमाचल में 6% से ज्यादा वोट शेयर पाने की जरूरत थी. आप ने गुजरात में बेहतर प्रदर्शन किया. गुजरात में आप को करीब 13% वोट शेयर मिला, जिसका उसे लाभ मिला. चुनाव आयोग ने ‘आप’ को राष्ट्रीय पार्टी घोषित कर दिया. इससे ‘आप’ के कार्यकर्ताओं और नेता मेंउत्साह हैं. बता दें कि इससे पहले ‘आप’ को 3 राज्यों दिल्ली, पंजाब और गोवा में 6% से ज्यादा वोट शेयर मिल चुका है. पंजाब और दिल्ली में तो ‘आप’ ने कमाल किया है. दोनों जगह ‘आप’ की सरकार है. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-warns-china-no-one-can-take-land-as-much-as-the-tip-of-a-needle/">अमित
शाह ने चीन को चेताया, सुई की नोंक जितनी भी जमीन कोई नहीं ले सकता [wpse_comments_template]
शाह ने चीन को चेताया, सुई की नोंक जितनी भी जमीन कोई नहीं ले सकता [wpse_comments_template]
Leave a Comment