के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पीएम ने सराहा, कहा- सराहनीय प्रयास)
फोन कर संगठन की मदद करने के लिए कहा
दर्ज प्राथमिकी में बलराम सिंह ने बताया है कि 18 मई को जब वे भाजपा महानगर कार्यालय में अपने सहयोगी पदाधिकारियों के साथ बैठकर संगठन कार्य में लगे हुए थे, तभी 1 बजकर 52 मिनट पर उन्हें एक फोन कॉल आया. फोन करने वाले ने कहा कि वह पीएलएफआई संगठन का सुप्रीमो दिनेश गोप बोल रहा है. उसने काफी देर तक फोन पर बात की. उसने कहा कि आप संगठन को क्या मदद कर सकते हैं. पहली बार आपको फोन कर के मदद के लिए बोल रहे हैं. इसे भी पढ़ें : दान">https://lagatar.in/hazaribaghs-old-age-home-running-with-donation-money/">दानके पैसे से चल रहा हजारीबाग का ओल्ड एज होम, कर्मियों को 3 साल से नहीं मिला वेतन
फोन करने वाले ने कहा -बहुत जमीन बेचे हैं संगठन को मजबूत तो करना ही होगा
बलराम सिंह ने कहा कि वे इतने पैसे वाले नहीं कि उसकी मदद कर सकते हैं. इस पर फोन करने वाले ने कहा कि आप काफी जमीन का काम कर चुके हैं. मदद तो करनी ही होगी. जब बलराम सिंह ने फोन करने वाले से पूछा कि क्या मदद करना होगा. तो उसने कहा कि हम लोग लड़ने वाले आदमी है. आप 10 एके 47 दे दीजिये. अगर नहीं भिजवाते हैं तो इसका अंजाम बुरा होगा. जिस वक्त फोन आया उस वक्त भाजपा महानगर कार्यालय में जिला महामंत्री भाजपा वरुण साहू, जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रामलगन राम, कार्यसमिति सदस्य रणधीर सिंह और गोंदा मंडल के मंत्री नयन परमार भी मोबाइल के स्पीकर पर इस धमकी भरे फोन कॉल को सुन रहे थे. इस पूरे धमकी भरे कॉल को बलराम सिंह ने रिकॉर्ड किया है. जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. दर्ज प्राथमिकी में यह भी बताया है कि कुछ लोग उन्हें षडयंत्र के तहत नुकसान पहुंचाना चाहते हैं.हाल ही में दर्ज कराया था गोंदा थाना में सनहा
बलराम सिंह वर्तमान में अपने फॉर्म हाउस कमता में रहते हैं. हाल के दिनों में उनके घर के आसपास कुछ अंजान लोग भी देखे गये थे. इस संबंध में उन्होंने सात मई को ही गोंदा थाना में एक सनहा भी दर्ज कराया था. इसे भी पढ़ें : शहरी">https://lagatar.in/ground-water-exploitation-increased-by-2-22-in-urban-areas-cm-of-karnataka-will-take-oath-today/">शहरीक्षेत्रों में बढ़ा 2.22% भू-जल का दोहन, आज शपथ लेंगे कर्नाटक के सीएम, शिक्षक का टोटा, 23 वर्ष से छात्र नहीं पढ़ रहे हैं अंग्रेजी, पतरातू के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पीएम ने सराहा समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में [wpse_comments_template]

Leave a Comment