Search

 
 
 

BIG NEWS: रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से इनामी नक्सली गिरफ्तार, AK-47 सहित नक्सल सामान बरामद

 
Ranchi : रांची पुलिस ने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र से एक इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सली के पास से एक एके 47 सहित नक्सल सामान भी बरामद होने की खबर है. रांची एसएसपी कौशल किशोर को नक्सली के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस ने टीन गठित कर ये कार्रवाई की है. हालांकि इसकी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि अभी नहीं हो पायी है. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/bihar-youth-dies-due-to-current-in-puja-pandal-chaos/">बिहार

: पूजा पंडाल में करंट से युवक की मौत, अफरा-तफरी

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा था

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली चाईबासा का रहने वाला बताया जा रहा है. उसने खूंटी और चाईबासा जिला में कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है. फिलहाल रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहा था. वहीं से नक्सल गतिविधि को अंजाम दे रहा था. पुलिस को सूचना मिली थी कि नक्सली सोमवार रात रांची पहुंचा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया. रांची पुलिस गिरफ्तार नक्सली को गुप्ता स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें- पलामू:">https://lagatar.in/palamu-pds-dealer-shot-dead-police-investigation-underway/">पलामू:

पीडीएस डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही