Search

 
 
 

सीता सोरेन ने JMM के बाद विधानसभा से भी दिया इस्तीफा

 
Ranchi :  शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहू और स्व. दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद  विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव और विधायक सीता सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफा भेजा है. इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि मैंने विभिन्न कारणों से झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दी हूं. आगे लिखा कि मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिम्बल पर जामा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक हूं. नैतिकता का तकाजा है कि पार्टी छोड़ने से उत्पन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए विधायक पद का भी परित्याग कर रही हूं. सीता सोरेन ने लिखा कि मैं इन्हीं कारणों से झारखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देती हूं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/ac9d5433-e2d8-4e7e-8bee-3c67a6c8efb5.jpeg"

alt="" width="720" height="1280" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही