Search

बड़ी खबर: निलंबित IAS पूजा सिंघल को फिलहाल SC से नहीं मिली बेल

Ranchi: मनी लॉन्डरिंग की आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें फिलहाल बेल नहीं दी और उनकी जमानत पर 25 सितंबर को सुनवाई का निर्देश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस ए अमानुल्ला की बेंच में पूजा सिंघल की बेल पर सुनवाई हुई.

ED ने पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को किया था गिरफ्तार 

12 अप्रैल को मनी लॉन्डरिंग की आरोपी पूजा सिंघल ने रांची ED की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया था. तब से वह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में हैं. अब सितंबर तक उनका ठिकाना होटवार जेल ही होगा. झारखंड के खूंटी में हुए मनरेगा घोटाला मामले में ईडी ने पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें: SC">https://lagatar.in/hearing-on-the-petition-of-g-krishnaiahs-wife-in-sc-court-issued-notice-to-bihar-government-and-anand-mohan/">SC

में जी कृष्णैया की पत्नी की याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने बिहार सरकार व आनंद मोहन को जारी किया नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp