Search

 
 
 

बड़ी खबरः हजारीबाग के पदमा में कुएं में गिरी टाटा सूमो, 6 की मौत, 3 गंभीर

 
Hazaribagh: बुलेट सवार को बचाने में टाटा सूमो कार कुएं में जा गिरी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, और तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना जिले के पदमा ओपी के रोमी गांव के पास हुई. यहां टाटा सूमो कार और बुलेट में टक्कर हुई. इसके बाद टाटा सूमो अनियंत्रित हो गई और कुएं में गिर गई. इस हादसे में टाटा सूमो सवार छह लोगों की मौत हो गई. इसे पढ़ें- सीएम">https://lagatar.in/courtesy-meeting-of-cricketer-robin-minz-with-cm-hemant-soren/">सीएम

हेमंत सोरेन से क्रिकेटर रॉबिन मिंज ने की शिष्टाचार मुलाकात

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हादसे के जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हाइड्रा की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला और घायलों को आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है की हजारीबाग की तरफ से जा रही एक कार पदमा रोमी के पास एक बुलेट से टकरा गई. बुलेट से टकराने के बाद कार चालक बुलेट सवार को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हो गया और पूरी कार सहित कुएं में गिर गया. कार में जो भी लोग सवार थे, उसमें छह लोगों की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-cm-approves-prosecution-against-embezzlement-accused-bdo-and-others/">रांचीः

गबन के आरोपी बीडीओ समेत अन्य के खिलाफ सीएम ने दी अभियोजन की स्वीकृति 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही