Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BIG NEWS : GST घोटाले का मास्टर माइंड सहित तीन कोलकाता से गिरफ्तार

Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जीएसटी घोटाले के मास्टर माइंड शिव कुमार देवड़ा सहित तीन को कोलकाता से गिरफ़्तार किया है. इससे जीएसटी घोटाले में गिरफ़्तार होने वाले लोगों की संख्या चार हो गयी. कोलकाता से गिरफ़्तार लोगों में मोहित देवड़ा और अमित गुप्ता का नाम शामिल है. मोहित देवड़ा, मास्टर माइंट का बेटा है. वह भी अपने पिता और अमित गुप्ता के साथ जीएसटी घोटाले को अंजाम देने में शामिल है. तीनों को 10 मई को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जायेगा. शिव कुमार देवड़ा व उसके गिरोह के सदस्य अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर एक नाम की कंपनियों का अलग-अलग जीएसटी लेने में कामयाब होता रहा है. ईडी ने आठ मई को शुरु की गयी छापेमारी के दौरान पूछताछ के बाद शिव कुमार देवड़ा,मोहित और अमित गुप्ता को गिरफ़्तार किया. कोलकाता में की गयी गिरफ्तारी के बाद उसे रांची लाने के लिए कोलकाता स्थित कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लिया. इसके बाद ईडी के अधिकारियों का दल तीनों को लेकर नौ मई की रात को पहुंची. ईडी ने छापेमारी के दौरान मास्टर माइंड शिवकुमार देवड़ा और अमित गुप्ता के कोलकाता स्थित ठिकानों से ग़लत तरीके से आइटीसी का लाभ लेने से संबंधित दस्तावेज मिले. दस्तावेज की जांच में यह पाया गया कि शिवकुमार देवड़ा का बेटा मोहित देवड़ा भी अपने पिता के साथ मिल कर सामग्रियों की ख़रीद बिक्री से संबंधित फर्ज बिल बनाता है. फर्जी तरीके से लिये गये आइटीसी से वह भी लाभांवित हुआ है. ईडी ने दस्तावेज की ज़ांच पड़ताल के दौरान पाया कि शिव कुमार देवड़ा ख़ुद भी छह कंपनियों में निदेशक था. इन कंपनियों का इस्तेमाल उसने ही द्वारा बनाये गये फर्जी जीएसटी बिल के सहारे 55.93 करोड़ रुपये के आइटीसी का लाभ लिया है. अमित गुप्ता भी छह कंपनियों में निदेशक है. उसने भी इन कंपनियों के सहारे 47.51 करोड़ रुपये के आइटीसी का अनुचित लाभ लिया है.
शिव कुमार देवड़ा द्वारा लिये गये लाभ का ब्योरा(करोड़ में)
राशि          कंपनी 3.37          पूजाशी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड 5.07          पूजाशी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड 2.33          सर्वदेवात्मन इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड 6.64          श्री निकिता प्राइवेट लिमिटेड 34.00        सर्ववदेवात्मन रिटेल प्राइवेट लिमिटेड 4.52          सर्वदेवात्मन रिरेटल प्राईवेट लिमिटेड अमित गुप्ता द्वारा लिये गये लाभ का ब्योरा(करोड़ में) राशि            कंपनी 1.52            त्रिमूला इंटरप्राइजेज 18.16          त्रिमूला इंटरप्राइजेज 3.52            त्रिबूला मैनुफैक्चरिंग मार्केटिंग लिमिटेड 6.47            त्रिबूला मैनुफैक्चरिंग मार्केटिंग लिमिटेड 12.47          अजा इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड 5.37             टी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही