Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में बड़ा राजनीतिक फेर बदल, 9 वार्ड पार्षद व BJP के 4 जिला कार्यकारिणी सदस्य JMM में शामिल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : गिरिडीह जिला में एक बड़ा राजनीतिक फेर-बदल देखने को मिला है. गिरिडीह जिला के गिरिडीह नगर निगम के भाजपा समर्थित वार्ड सदस्यों सहित भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्यों सहित अन्य ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की सदस्यता ले ली है. इस दौरान कुल 13 लोगों ने JMM में अपना भरोसा दिखाते हुए पार्टी की सदस्यता ली. इसमें गिरिडीह जिला के 9 वार्ड पार्षद और भाजपा के 4 जिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं. गुरुवार को मुख्यमंत्री-सह- कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा हेमंत सोरेन की उपस्थिति में मुख्यमंत्री आवास में भाजपा नेताओं ने यह सदस्यता ली है. सदस्यता कार्यक्रम के दौरान हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार और JMM के गिरिडीह जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में लोगों ने भाजपा छोड़ झामुमो का हाथ थामा. हेमंत सोरेन ने सभी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/what-is-reason-behind-giving-posts-in-board-corporations-one-and-half-dozen-leaders-jharkhand-bjp/">झारखंड

भाजपा के डेढ़ दर्जन नेताओं को बोर्ड निगमों में पद देने के पीछे की क्या है वजह

भाजपा के सदस्यों को भी अब हमारी नीतियों पर भरोसा होने लगा है : हेमंत सोरेन

इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा कि, "यह हमारे लिए एवं पार्टी के लिए खुशी की बात है कि आमजनों सहित भाजपा के सदस्यों को भी अब हमारी नीतियों पर भरोसा होने लगा है और भाजपा की झूठ की राजनीति से लोग अब तंग आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं. सभी ने जिस हर्षोल्लास एवं ऊर्जा के साथ JMM की सदस्यता ग्रहण की है, उसी ऊर्जा के साथ आप क्षेत्र में जाएं और जनता की सेवा करें.

जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ हर जरूरतमंद लाभुक को मिले - सीएम

सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ हर एक सुयोग्य, जरूरतमंद लाभुक को मिले, इसके लिए मेहनत करें. हमारी सरकार गरीब, वंचित, दलित, पिछड़ों के उत्थान के लिए तत्पर है. आपका हर एक प्रयास हमारे राज्य में विकास को गति को तेजी प्रदान करेगा. [caption id="attachment_187080" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/11/giridih1.jpg"

alt="गिरिडीह में बड़ा राजनीतिक फेर बदल, 9 वार्ड पार्षद व BJP के 4 जिला कार्यकारिणी सदस्य JMM में शामिल" width="600" height="400" /> JMM की सदस्यता ग्रहण करते सीएम हेमंत सोरेन के साथ सभी सदस्य[/caption]

लोगों के मन से भाजपा का भ्रम जाल अब टूटने लगा - सुदिव्य कुमार

गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि ,"आम जनता सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भी अब उनकी छल कपट की नीति समझ में आने लगी है. जिससे तंग आकर लोग अब JMM की तरफ उम्मीद लिए आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि, "पिछले दो सालों में झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं गठबंधन की सरकार ने राज्य में जिन नीतियों को लागू किया है, वह झारखंड और झारखंडियत की एक नई मिशाल पेश करेगा. साथ ही, यह झारखंड के विकास को एक सुदृढ़ और सतत आधार देगा.

भाजपा छोड़ इन लोगों ने थामा JMM का हाथ

   
नाम वार्ड पार्षद
पूनम देवी 1
माया देवी 6
अशोक राम 11
अजय राम (सह-उपाध्यक्ष, गिरिडीह जिला भाजपा अनुसूचित मोर्चा) 12
सोमार मरांडी 13
नीलम झा 14
सुमित कुमार 16
राजू यादव 28
सुदामा देवी 29
अजय कांत झा (सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति, गिरिडीह) -
अनील गुप्ता (सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति, गिरिडीह) -
निरंजन प्रसाद राय (सदस्य, भाजपा जिला कार्यकारिणी समिति, गिरिडीह) -
पवन कुमार रवानी (सदस्य, भाजपा गिरिडीह जिला) -
इसे भी पढे़ं - शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-mp-kripal-tumane-gave-a-controversial-statement-on-kangana-everyone-knows-who-got-padma-shri-by-licking-her-feet/">शिवसेना

सांसद कृपाल तुमाने ने दिया कंगना पर विवादित बयान, सभी जानते हैं, किसके पांव चाटने से मिला पद्मश्री   
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही