Search

 
 
 

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, दूसरे ट्रैक पर चली गई ट्रेन

 
Muzaffarpur: बिहार में बड़ा रेल हादसा टल गया. दरअसल, ट्रेन नंबर 02563 बरौनी-नई दिल्ली-वैशाली क्लोन सुपरफास्ट एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से खुलने के बाद मोतिहारी के बदले हाजीपुर रेलवे लाइन पर चली गई. लोको पायलट की नजर कौशन रिपोर्ट पर गई तबतक ट्रेन करीब ढाई सौ मीटर आगे निकल चुकी थी. इसके बाद लोको पायलट ने कुशलता दिखाते हुए तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम से संपर्क साधा. इसके बाद कंट्रोल हरकत में आया और ट्रेन को वापस मुजफ्फरपुर जंक्शन लाया गया. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

पैनल ऑपरेटर और प्रभारी निलंबित

इस घटना पर रेलवे ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की. सोनपुर डीआरएम विवेक कुमार सूद ने पैनल ऑपरेटर अजीत कुमार और पैनल प्रभारी सुरेश प्रसाद सिंह को सस्पेंड कर दिया, और घटना की जांच के आदेश दिये गए. वहीं इस पूरे प्रकरण के बाद ट्रेन आधे घंटे विलंब से मुजफ्फरपुर से गंतव्य की ओर रवाना हुई. बता दें कि थोड़े समय पहले ही पैनल मैन की लापरवाही से ओड़िशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हो चुका है. इसमें करीब 300 लोगों को जान गंवानी पड़ी थी. वहीं कई विकलांग और घायल हो गए. इसे भी पढ़ें- बनहोरा">https://lagatar.in/banhora-to-pandra-bazar-committee-34-peoples-land-will-be-acquired-for-road-widening-and-strengthening/">बनहोरा

से पंडरा बाजार समिति सड़क : चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 34 लोगों की भूमि होगी अधिग्रहित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही