Ranchi : झारखंड के लिए राहत भरी खबर है. राज्य में संक्रमित मरीजों से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के 302 नये मामले सामने आए हैं. राज्य में मौत का आंकड़ा भी कम हुआ है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के विभिन्न जिले के 03 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 615 है. राज्य भर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 4783 पर पहुंच गयी है. वहीं मौत का आंकड़ा 5076 पर पहुंच गया है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/one-person-injured-in-firing-of-criminals-in-the-airport-police-station-area-of-ranchi/85806/">रांची
इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-got-one-lakh-84-thousand-460-doses-of-covishild-order-for-all-civil-surgeons-to-lift-the-vaccine/85755/">झारखंड
CORONA UPDATE: बड़ी राहत - 615 मरीजों ने दी कोरोना को मात, मिले 302 नये मरीज, एक्टिव केस घटकर 4 हजार पर पहुंचा
Last Updated: Jun 09, 2021 12:00 AM (IST)