Ranchi : रामगढ़ की पूर्व कांग्रेस विधायक ममता देवी को झारखंड हाईकोर्ट बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने मंगलवार को ममता देवी की ओर से दाखिल क्रिमिनल अपील पर सुनवाई करते हुए दो अलग-अलग केसों में मिली सजा पर रोक लगा दी है. ममता देवी इस केस में पहले से ही जमानत पर हैं. राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता भोला नाथ ओझा ने पक्ष रखा. वहीं ममता देवी की ओर से अधिवक्ता अनुराग कश्यप ने बहस की.
पूर्व MLA ममता देवी को बड़ी राहत, HC ने दोनों केस में सजा पर लगायी रोक, लड़ेंगी चुनाव!
Last Updated: Oct 15, 2024 12:00 AM (IST)