Search

 
 
 

होमगार्ड जवानों को SC से बड़ी राहत,समान काम के बदले समान वेतन के खिलाफ सरकार की याचिका खारिज

 
Ranchi/Delhi: झारखंड सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में होमगार्ड को समान कार्य का समान वेतन देने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में समान कार्य का समान वेतन को लेकर झारखंड सरकार की ओर से दायर एसएलपी की सुनवाई हुई. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने झारखंड सरकार द्वारा दायर एसएलपी को खारिज कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से झारखंड के होमगार्ड जवान काफी खुश हैं, क्योंकि अब उन्हें पुलिस के जवानों के बराबर वेतन मिलेगा. इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने यह आदेश दिया था कि होमगार्ड के जवानों को पुलिस के जवानों के बराबर वेतनमान दिया जाए. हाईकोर्ट के इस आदेश को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. झारखंड सरकार की ओर से दायर एसएलपी के खिलाफ झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट फाइल की थी. झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के सभी होमगार्ड के जवानों ने पैसा इकठा कर इस केस को लड़ा. यह जानकारी होम गार्ड एसोसिएशन के महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने दी. इसे भी पढ़ें -दुनिया">https://lagatar.in/the-world-should-question-why-the-security-council-failed-to-resolve-the-ukraine-conflict-india/">दुनिया

सवाल करे कि सुरक्षा परिषद यूक्रेन संघर्ष सुलझा पाने में विफल क्यों? : भारत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही