Chatra: टीपीसी उग्रवादी संगठन के खिलाफ चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. इसमें टंडवा और सिमरिया थाना पुलिस के सहयोग से सिदालू -सतपहरी पहाड़ के जंगल में अभियान चला कर टीपीसी उग्रवादी संगठन के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में सबजोनल प्रभात उर्फ विरासत गंझू, विशु गंझू के अलावा टीपीसी के सदस्य अरुण प्रजापति, नरेश कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक एके -56 रायफल, एक सेमी ऑटोमैटिक एसएलआर राइफल, एक यूएस मेड रायफल, एक 315 बोल्ट रायफल, 275 राउंड जिंदा गोली, दो देशी कट्टा, पांच मैगजीन और टीपीसी का पोस्टर बरामद किया है. गिरफ्तार हुए सभी उग्रवादी का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. [caption id="attachment_783505" align="aligncenter" width="1280"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-94.jpg"
alt="" width="1280" height="557" /> टीपीसी उग्रवादियों के पास से बरामद हथियार[/caption]
alt="" width="1280" height="557" /> टीपीसी उग्रवादियों के पास से बरामद हथियार[/caption]
Leave a Comment