Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी पुलिस को बड़ी कामयाबी, कार्वाइन के साथ दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार किया

Advertisement
Advertisement
Arvind singh   Khunti : खूंटी पुलिस ने दो हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इनके साथ एक कार्रवाइन और पीएलएफआई उग्रवादी संगठन का पर्चा व रसीद भी बरामद की गयी है. जानकारी के अनुसार खूंटी एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी थाना क्षेत्र के डाड़गामा के पास  पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर के  दस्ता  घूम रहा है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खूंटी एसडीपीओ अमित कुमार और खूंटी थानेदार पिंकु यादव  के नेतृत्व में टीम गठन कर छापेमारी शुरू की. इसे भी पढ़ें-विशाल">https://lagatar.in/jharkhand-news-ias-ips-used-to-reach-vishal-chaudharys-house-in-the-dark-of-night/">विशाल

चौधरी के घर रात के अंधेरे में ऐसे पहुंचते थे IAS-IPS
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/001.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस दौरान पुलिस को देखते ही कुछ युवक भागने लगे जिसे पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर इनके पास से एक कार्बाईन एक मैगजीन, 10 गोली, पीएलएफआई का लेटर पैड और चंदे की रसीद बरामद हुई है. पूछताछ करने पर इनलोगों ने अपना नाम मंगरा कुम्हार थाना बंदगांव कोनसेया गांव और सुखलाल सांडी पुर्ती उर्फ कैता गांव लडाऊली बंदगांव का रहने वाला बताया है.एरिया कमांडर नोवेल सांडी पुर्ती के दस्ता में काम करता है और खूंटी व मुरहू इलाके में अपना दहशत बनाये हुए था. वह पार्टी के विस्तार का काम करता था.पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही