Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सलियों के सात बंकरों को किया ध्वस्त

Advertisement
Advertisement
Chaibasa: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है. गुरुवार को सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के सात पुराने बंकर को ध्वस्त कर दिया. ये सभी बंकर जिले के अतिनक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के जिमकी ईकीर के आसपास के जंगली,पहाड़ी क्षेत्र में बने हुए थे. इन सातों बंकरों में 70 लोगों के ठहरने की व्यवस्था थी. मौके से सुरक्षाबलों ने आईईडी बनाने में उपयोग में आने वाली सामग्री और दैनिक उपयोग में आने वाले सामग्री को बरामद किया है. इसे पढ़ें- कोल्हान">https://lagatar.in/naxalite-deven-who-escaped-from-kolhan-forest-arrested-from-hansda-giridih/">कोल्हान

के जंगल से फरार नक्सली देवेन हांसदा गिरिडीह से गिरफ्तार
[caption id="attachment_853441" align="alignnone" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/CHA-1.jpg"

alt="" width="1024" height="576" /> नक्सलियों का बंकर, यहां 70 लोगों के ठहरने की थी व्यवस्था[/caption]

नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू

नक्सलियों के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है. जिसे लेकर जिले के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया गांव के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-29-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।29 FEB।।हेमंत मुद्दे पर भिड़े इरफान-बाउरी।।गैंगस्टर बाबा परिहस्त की देवघर जेल में मौत।।झारखंड में कोर्ट और जेलों की सुरक्षा पर सवाल।।बिहार में अपराध नियंत्रण बिल पास।।शाहजहां शेख अरेस्ट, संदेशखाली में जश्न।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही