Search

 
 
 

सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 72 घंटे के अंदर आगजनी कांड में शामिल उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

 
Simdega : सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस को मिली बड़ी महज 72 घंटे के अन्दर आगजनी कांड में शामिल उग्रवादियों को गिरफ्ता कर लिया, बता दें कि 19 जनवरी को हटिया राउरकेला सेक्शन के ओड़गा स्टेशन के नए भवन के पास प्रतिबंधित पीएलएफआई के उग्रवादियों ने रेलवे निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन औ रपानी टैंकर को आग लगा दी थी. सिमडेगा पुलिस ने मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेविड के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 72 घंटे के अंदर आगजनी कांड में शामिल सभी पीएलएफआई के सभी उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया. जगे उर्फ जागेश्वर सिंह, दीपक तोपनो, किशोर सुरीन, जोन सुरीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से 3 बाइक जब्त किया गया है. वहीं तीन अन्य उग्रवादियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमे ऑनसन बारला, आनन्द सिंह उर्फ लोदरो और प्रकाश साहू शामिल हैं. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उपद्रव करने वालों को धर दबोचा.इसकी जानकारी एसपी सौरभ कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ggg-2-7.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी थे शामिल

छापेमारी टीम में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर बानो सर्किल सुरेश लिंडा, थाना प्रभारी बानो प्रभात कुमार, थाना प्रभारी कोलेबिरा रामेश्वर भगत, ओपी प्रभारी ओडगा संदीप कुमार, थाना प्रभारी महाबुआँग जितेश कुमार, नियंत्रण विंग विष्णु कुमार गोस्वामी, पुअनि अरुनीश रौशन, जलडेगा थाना के धीरज उराँव, जलडेगा थाना के अक्षय कुमार साईबर सेल, सअनि प्रमोद कुमार, ओड़गा ओपी मनीष कुमार, नक्सल शाखा, मंगल मुण्डा, तकनीकी कोषांग के अलावे पुलिस बल के जवान शामिल थे.   इसे भी पढ़ें: मरांग">https://lagatar.in/government-should-take-a-decision-on-marang-buru-by-january-30-otherwise-there-will-be-traffic-jam-salkhan/">मरांग

बुरू पर 30 जनवरी तक फैसला ले सरकार, नहीं तो करेंगे चक्का जाम- सालखन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही