Search

BREAKING : रामगढ़ उपचुनाव में आजसू की बड़ी जीत, 21,970 वोटों से कांग्रेस के बजरंग को हराया

Ramgarh : रामगढ़ उपचुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिली है. एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने कांग्रेस के बजरंग महतो को लगभग 21,970 वोटों से हरा दिया है. पोस्टल वोटों से सुनीता चौधरी ने जो बढ़त बनाई वह अंत तक बरकरार रही. राउंड दर राउंड वोटों का अंतर बढ़ता गया और कांग्रेस के बजरंग हार गए. आजसू की सुनीता चौधरी को 1,15,669 वोट और कांग्रेस के बजरंग महतो को 93,699 वोट मिले. वहीं निर्दलीय रामवतार महतो को 2,967 वोट मिला. इसे भी पढ़ें :  त्रिपुरा">https://lagatar.in/bjp-in-tripura-return-of-bjp-alliance-in-nagaland-possibility-of-hung-assembly-in-meghalaya/">त्रिपुरा

में भाजपा, नगालैंड में BJP गठबंधन की वापसी तय, मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार
जीत के साथ ही रामगढ़ में होली से पहले ही होली मन गई. कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं. जगह-जगह कार्यकर्ता गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं. वहीं आजसू प्रमुख सुदेश महतो भी काफी खुश हैं. उन्होंने भी प्रतिक्रिया दी है. सुदेश ने कहा कि हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और सत्ता पक्ष भावनात्मक मुद्दे को उछालता रहा. झूठ की बुनियाद पर टिकी हेमंत सरकार को जनता ने आईना दिखा दिया. इसका असर 2024 के चुनाव में भी दिखेगा. बता दें कि गोला गोली कांड में ममता देवी को सजा होने के बाद रामगढ़ सीट खाली हुई थी. रामगढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने ममता देवी के पति बजरंग महतो को उम्मीदवार बनाया वहीं आजसू ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को टिकट दिया. चुनाव प्रचार में महागठबंधन ने खूब जोर लगाया, मगर वोटरों को अपने पक्ष में नहीं कर सके. बयानों के तीर भी खूब चले. जहां एक ओर एनडीए ने सरकार को विफल बताकर वोट मांगा, वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष ने हेमंत सरकार के तीन साल के काम और ममता देवी को साजिश के तहत फंसाने की बात कहकर वोट मांगा.     इसे भी पढ़ें :  पांकी">https://lagatar.in/even-after-two-weeks-of-clashes-in-panki-the-brightness-did-not-return-locks-are-hanging-in-most-of-the-shops/">पांकी

में झड़प के दो हफ्ते बाद भी नहीं लौटी रौनक, अधिकतर दुकानों में लटके हैं ताले 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp