Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिग बॉस 14 विनर रुबीना दिलैक कोरोना पॉजिटिव, आठ महीने में दूसरी बार हुई संक्रमित

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   कोरोना महामारी एक बार फिर पांव पसार रहा है. हर दिन कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है. माना जा रहा है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है. अब तक कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री भी इससे अछूता नहीं है. वहीं अब बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक भी कोरोना की चपेट में आ गयी. लेकिन अब वह पूरी तरह से इस वायरस से रिकवर हो चुकी हैं.

दूसरी बार कोरोना की चपेट में आयीं एक्ट्रेस

रुबीना ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. रुबीना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है. उन्होंने मैरून कलर का क्रॉप टॉप और पैंट पहना हुआ है. उसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि तीसरी लहर ने फिर एक बार मेरी तबियत बिगाड़ दी. लेकिन फिर से वापस आगे बढ़ने की मेरी जिद्द को वह नहीं मिटा पाई. क्योंकि मैं हमेशा अपने जीवन में छोटी जीत का भी जश्न मनाती हूं और इसलिए मेरी यह आदत जिंदगी को खूबसूरत बनाती हैं.
https://www.instagram.com/p/CYn0FTypLXN/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CYn0FTypLXN/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

दूसरी लहर के दौरान बॉडी शेमिंग की शिकार हुई थी एक्ट्रेस

मालूम हो कि रुबीना 8 महीने में दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हुई हैं. जब रुबीना को दूसरी लहर के दौरान भी कोरोना हुआ था. तब वो शिमला में अपने माता-पिता के घर में क्वारंटीन थी. एक्ट्रेस ने कोरोना से ठीक होने के लिए दवाइयां ली थी. जिसके बाद उनका वजन बढ़ गया था. उन्हें बड़े पैमाने पर ट्रोल किया गया था. उन्हें बॉडी शेमिंग का भी शिकार होना पड़ा था. इसे भी पढ़े ; हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fir-rti-against-many-people-including-registrar-case-of-not-responding/">हजारीबाग

: रजिस्ट्रार समेत कई लोगों पर होगा FIR, RTI का जवाब नहीं देने का है मामला

कई टीवी एक्टर्स कोरोना की चपेट में

टीवी इंडस्ट्री में भी कोरोना की तीसरी लहर का असर पड़ रहा है. कई मशहूर एक्टर्स इस बीमारी के चपेट में आ गये हैं. हाल ही में  नेहा पेंडसे, दृष्टि धामी, पूजा गौर, शरद मल्होत्रा, सुमोना चक्रवर्ती, शिखा सिंह, वरुण सूद  और सनम जोहर कोरोना पॉजिटिव हुए थे. इसे भी पढ़े ; जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-after-22-hours-the-kidnapped-kaju-mandal-was-freed-from-the-clutches-of-the-kidnapper/">जामताड़ा

: 22 घंटे बाद अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त हुआ अपहृत काजु मंडल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही