Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bigg Boss 15 :  रश्मि  देसाई का विनर बनने का सपना टूटा, 5 कंटेस्टेंट के बीच होगी जंग

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  आखिर वो घड़ी आ ही गयी जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बहुत जल्द दर्शकों को बिग बॉस 15 का विनर मिल जायेगा. बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स, एक्स विनर्स और कुछ स्पेशल मेहमानों ने ग्रैंड फिनाले का धमाकेदार आगाज किया. रियलिटी शो के मंच पर आज बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज गिल मे स्पेशल ट्रिब्यूट देंगी.

इन पांच कंटेस्टेंट के बीच होगी जंग

शनिवार के एपिसोड यानी फिनाले से एक कदम पहले रश्मि देसाई का सपना चूर-चूर हो गया. रश्मि फिनाले की रेस से बाहर हो गयी. रश्मि देसाई का इविक्शन बिग बॉस 15  के फिनाले की शुरुआत में ही कर दिया गया. जिसके बाद अब टॉप 5 में पांच कंटेस्टेंट रह गये. विनर की ट्रॉफी की रेस में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट हैं. अब देखना होगा कि इन पांच कंटेस्टेंट में ट्रॉफी कौन जीतता है. https://twitter.com/ColorsTV/status/1487439681662820353

मेकर्स ने एलिमिनेशन के लिए निकाया था नया तरकीब

मेकर्स ने टॉप 6 में से किसी एक को बाहर करने के लिए एक नया तरीका निकाला. जिसमें सभी टॉप 6 कंटेस्टेंट की मां को फिनाले में बुलाया गया था. जहां इन सभी कंटेस्टेंट की मम्मी को अपने-अपने बच्चों की फोटो को स्टैंड से हटाकर ये बताना था कि क्या उनके बच्चे सेफ हैं या अनसेफ. इसमें रश्मि की मां रसीला देसाई ने जब अपनी बेटी की फोटो को हटाया तो उनका नाम अनसेफ दिखा. जिसके बाद फिनाले के लिए टॉप 5 की दौड़ में रश्मि देसाई शामिल नहीं हो पाई.
https://www.instagram.com/p/CZTeVxFPl1N/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CZTeVxFPl1N/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Bigg Boss 15 (@bigg.boss15.updates)

एक्स विनर्स कंटेस्टेंट से करायेंगे मनी बैग टास्क

बिग बॉस 15 के आज के एपिसोड में 5 एक्स एक्स कंटेस्टेंट एंट्री लेने वाले हैं. इनमें गौतम गुलाटी, उर्वशी ढोलकिया, श्वेता तिवारी, गौहर खान और रुबीना दिलेक हैं. सभी विनर कंटेस्टेंट को मनी बैग का टास्क देंगे. जिसमें से कोई एक कथित तौर पर 10 लाख लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो जायेगा. खबरों की मानें तो आखिर में निशांत भट्ट ब्रीफकेस उठाकर बिग बॉस 15 के फिनाले की रेस से बाहर होने वाले हैं. इसे भी पढ़े : प्रयागराज">https://lagatar.in/resolution-passed-in-prayagraj-dharma-sansad-declare-india-as-a-hindu-nation-end-minority-status-of-muslims/">प्रयागराज

धर्मसंसद में प्रस्ताव पारित, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाये, मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म हो [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही