Search

 
 
 

बिग बॉस 18 : करण वीर मेहरा ने अविनाश और विवियन की दोस्ती पर कसा तंज

 
Lagatardesk: बिग बॉस 18 का शो सुर्खियां बटोर रहा है. शो में कंटेस्टेंट एक दूसरे से जमकर भिड़ते नजर आ रहे हैं. बीते दिनों वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा. होस्ट सलमान खान ने हर एक कंटेस्टेंट को अपने निशाने पर लिया. इसी बीच वीकेंड के वार का एक प्रोमो सामने आया है. जिसमें करण वीर मेहरा ने अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की दोस्ती पर तंज कसा. दरअसल करण वीर मेहरा अविनाश को कहते हैं. अविनाश की एक चीज मुझे बहुत अच्छी लगी कि उसने राशन के झगड़ों पर बोलना बंद कर दिया है. मैं कितने दिनों से बोलता आ रहा हूं कि ग्रो अप एंड फोकस छूट गया और तू विलन से साइड में आकर खड़ा है.

सलमान ने कहा, करण उसको दोस्ती कहते हैं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-1-3.jpg">

class="size-full wp-image-983730 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-1-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> करण ने अविनाश से कहा मिश्रा ये ले मेरा वो काम कर दो. दोस्ती दोनों तरफ से निभाई जाती है. आज तक ये कहते नहीं सुना कि विवियन मेरा ये काम कर दो, करण को बीच में रोकते हुए सलमान ने कहा, करण उसको दोस्ती कहते हैं. इस पर विवियन ताली बजाते हुए कहते हैं कि दोस्ती की बातें तू न कर. करण अपनी बात को आगे बढ़ते हुए कहते हैं. दोस्ती दोनों तरफ से निभाई जाती है. एक तरफ से मालिक और वो (नौकर) होता है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही