Search

 
 
 

बिग बॉस 18 के प्रोमो में दिखा दिग्विजय और अविनाश के बीच घमासान

 
LagatarDesk : “बिग बॉस 18` में काफी कुछ देखने को मिल रहा है. दरअसल बिग बॉस 18 में कल के एपिसोड में विवियन डीसेना और रजत दलला के बीच गरमा-गर्मी देखने को मिला. तो वहीं घर में एक नया टॉस्क दिया गया, जिसके अनुसार घर का टाइम गार्ड कौन होगा, इसके बारे में निर्णय लिया गया. जिसमें रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर का नाम लिस्ट में शामिल है. जिसके बाद बॉस 18 के प्रोमो में दर्शकों को अविनाश मिश्रा और दिग्विजय राठी के बीच घमासान देखने को मिलेगा. दरअसल दिग्विजय और अविनाश मिश्रा टॉस्क के चलते एक दूसरे से लड़ने लगे. जिसमें दिग्विजय राठी पहले अविनाश को धक्का देते हुए नजर आते हैं. जिसके बाद जब अविनाश ने दिग्विजय को धक्का दिया, तो दिग्विजय नीचे गिरते दिखे. दोनों की लड़ाई काफी बढ़ गई. बीच बचाव में घर वाले आते हैं.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-2-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आपको बता दें कि टास्क के दौरान दिग्विजय शिल्पा शिरोडकर की टोकरी पर हमला करते हुए नजर आते हैं. पास में अविनाश भी खड़े हुए होते हैं. टोकरी को गिराने के चक्कर में दिग्विजय राठी खुद गिर जाते हैं. जिसके बाद ऐसा लगता है कि अविनाश मिश्रा ने दिग्विजय को धक्का दिया है. जबकि ऐसा नहीं होता है. अविनाश मिश्रा और दिग्विजय दोनों ने एक-दूसरे को धक्का दिया है. जिसकी वजह से अविनाश मिश्रा को किसी प्रकार की सजा नहीं दी जाएगी. दिग्विजय इस समय नॉमिनेट हैं, जिसकी वजह से कहीं ना कहीं उनको इस हफ्ते अपने आप को बचाने के लिए भी उन्होंने अविनाश संग लड़ाई की हो ऐसा कहना इस शो को देख रहे दर्शकों का है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही