Search

 
 
 

Bigg boss 19 : अशनूर -मालती के बीच हुई जोरदार बहस, प्रोमो वीडियो वायरल

रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने फिनाले एपिसोड की ओर बढ़ रहा है. कुछ ही हफ्तों में इस सीजन का विजेता सामने आने वाला है.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो बिग बॉस 19 अपने फिनाले एपिसोड की ओर बढ़ रहा है. कुछ ही हफ्तों में इस सीजन का विजेता सामने आने वाला है. इस बीच, घर के अंदर लगातार झगड़े और बहसबाजी का सिलसिला जारी है. हाल ही में शो के प्रोमो में अशनूर कौर और मालती चाहर के बीच कड़ी बहस देखने को मिली.

 

 

मालती ने अशनूर को कहा 'बच्चा'

हालिया प्रोमो में अचानक अशनूर और मालती के बीच बहसबाजी शुरू हो गई. इस झगड़े में मालती ने अशनूर को ‘बच्चा’ कहकर उनका गेम बचकाना बताया. इस बात पर अशनूर कौर गुस्से में आ गईं और पूरी तरह से बहस के लिए तैयार नजर आई.

 

अशनूर का पलटवार

प्रोमो में अशनूर ने मालती को पाखंडी कहा. इस दौरान घर के अन्य कंटेस्टेंट्स अधिकतर सिर्फ तमाशा देखते रहे. गौरव खन्ना ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन अशनूर और मालती का झगड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा था.

 

बिग बॉस 19 में बचे कंटेस्टेंट्स

इस समय शो में कुल आठ कंटेस्टेंट बचे हैं. इनमें से गौरव खन्ना फाइनल में पहुंच चुके हैं और उन्हें ‘टिकट टू फिनाले’ मिल चुका है. बाकी कंटेस्टेंट्स हैं- फरहाना भट्ट ,अमाल मलिक ,तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, अशनूर कौर ,शहबाज बदेशा ,मालती चाहर फिनाले के लिए इन कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही