Search

 
 
 

Bigg Boss 19  : बाहर होने के बाद बसीर अली का फूटा गुस्सा, सलमान और मेकर्स पर साधा निशाना

बिग बॉस 19 बीते दो महीने से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. शो में इस बार भी ड्रामा और विवाद देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में डबल इविक्शन में बसीर अली और नेहल चुडासमा शो से बाहर हो गए.
 

Lagatar desk  :  बिग बॉस 19 बीते दो महीने से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. शो में इस बार भी ड्रामा और विवाद देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में डबल इविक्शन में बसीर अली और नेहल चुडासमा शो से बाहर हो गए. घर से बाहर आने के बाद बसीर अली ने शो के मेकर्स और सलमान खान पर जमकर गुस्सा निकाला है.बसीर का कहना है कि शो में उनके और उनकी बहन के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गईं, जिन पर न तो सलमान खान ने कोई प्रतिक्रिया दी और न ही बिग बॉस मेकर्स ने कोई कार्रवाई की.

 

सेक्सुएलिटी पर उठे सवालों से नाराज बसीर


पिंकविला से बातचीत में बसीर अली ने कहा,मुझे शो से बाहर आने के बाद पता चला कि मालती और अमाल ने मेरी सेक्सुएलिटी पर सवाल उठाए थे. अगर उन्हें कोई शंका थी तो वे मुझसे सीधे बात कर सकते थे. सबसे बड़ी बात यह है कि बिग बॉस और सलमान खान ने इस मुद्दे को एड्रेस क्यों नहीं किया  नेशनल टीवी पर इस तरह के सवाल उठाना किसी की इमेज खराब करने जैसा है.

 

बसीर ने आगे कहा कि मालती का गेम सेंस जीरो है और वह घर में बिना वजह के मुद्दे उठाकर गॉसिप करती हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी बातें किसी के भविष्य और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

 

बहन को लेकर की गई टिप्पणी पर भड़के बसीर

 

बसीर अली ने बताया कि शो के दौरान प्रणित ने उनकी बहन को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा,प्रणित ने कहा था कि ‘इसके लिए तो इसकी बहन भी चलेगी. इसका मतलब क्या हुआ ये तो बहुत गंदा कमेंट था.

 

बिग बॉस ने उस क्लिप को बाहर डाल दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस पर बिग बॉस को प्रणित से सवाल करना चाहिए था. सलमान सर को भी इस मुद्दे पर बोलना चाहिए था.बसीर ने कहा कि उन्हें शो में कई बार बुली किया गया और उनके बारे में गलत बातें फैलाई गईं, जो किसी भी सम्मानजनक शो में नहीं होनी चाहिए थीं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही