Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘बिग बॉस 19’ फेम नगमा मिराजकर और अवेज दरबार का ब्रेकअप कन्फर्म

‘बिग बॉस 19’  फेम नगमा मिराजकर और सोशल मीडिया स्टार अवेज दरबार के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर अब मुहर लग गई है. एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि कर दी है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : ‘बिग बॉस 19’  फेम नगमा मिराजकर और सोशल मीडिया स्टार अवेज दरबार के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर अब मुहर लग गई है. एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने दोनों के ब्रेकअप की पुष्टि कर दी है.

 

 बर्थडे से शुरू हुईअफवाहें

नगमा मिराजकर के बर्थडे पर जब अवेज दरबार नजर नहीं आए, तभी फैंस को उनके रिश्ते में दरार का शक हुआ. इसके बाद मार्च में अवेज के जन्मदिन समारोह में भी नगमा की गैरमौजूदगी ने इन खबरों को और हवा दे दी.

 

कुनिका सदानंद ने क्या कहा

हाल ही में एक इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने कहा कि यह खबर भावुक करने वाली है क्योंकि वह दोनों के करीब रही हैं. उन्होंने बताया कि नगमा और अवेज ने एक-दूसरे को हमेशा सपोर्ट किया है.साथ ही उन्होंने इच्छा जताई कि अगर संभव हो तो दोनों के बीच सुलह हो जाए, और अगर नहीं, तो दोनों को अपने जीवन में अच्छे पार्टनर मिलें.

 

कब शुरू हुई थी लव स्टोरी

नगमा और अवेज के रिलेशनशिप की खबरें साल 2019 के आसपास सामने आई थीं. ‘बिग बॉस 19’ में दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया था. शो के दौरान अवेज ने नगमा को प्रपोज भी किया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.शो के बाद नगमा ने यह भी कहा था कि वह अवेज से शादी के बारे में सोच रही हैं.

 

बिग बॉस 19’ का विनर कौन रहा

इस सीजन में न तो नगमा और न ही अवेज ज्यादा आगे तक पहुंच पाए. आखिरकार गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे रनर-अप रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही