Search

 
 
 

Bigg Boss 19: कुनिका की टिप्पणी पर भड़कीं गौहर खान, बोलीं – ये दोहरा मापदंड है

इन दिनों बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस और तनातनी देखने को मिल रही है. हाल ही में शो की एक कंटेस्टेंट्स कुनिका सदानंद का तीखा अंदाज सामने आया, जहां उन्होंने अपनी-को कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल पर निजी टिप्पणी कर दी
 

Lagatar desk : इन दिनों बिग बॉस 19 में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस और तनातनी देखने को मिल रही है. हाल ही में शो की एक कंटेस्टेंट्स कुनिका सदानंद का तीखा अंदाज सामने आया, जहां उन्होंने अपनी-को कंटेस्टेंट्स तान्या मित्तल पर निजी टिप्पणी कर दी. इस रवैये को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है, और अब एक्ट्रेस गौहर खान ने भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है.

 

 

गौहर खान ने जताई नाराजगी

गौहर खान ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए कुनिका सदानंद की आलोचना की. उन्होंने लिखा - खुद मां होने की दुहाई देना, ‘बाहर की बात मत करो’ कहना और फिर किसी और की मां पर इतनी आसानी से टिप्पणी करना -चौंकाने वाला है. ये दोहरा मापदंड है. उम्मीद है कि 61 साल की उम्र भी बिग बॉस 19 में आलोचनाओं के योग्य बनाती है. वही करो जो आप कर सकते हो, वर्ना मत करो.

 

 

नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया

गौहर खान की इस प्रतिक्रिया पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी अपनी राय दी. एक यूज़र ने कमेंट किया-बिलकुल सही कहा. गेम की बात होती तो ठीक था, लेकिन तान्या की मां को घसीटना बहुत गलत है.एक अन्य यूज़र ने लिखा-कुनिका ने जो कहा, वह शो की गरिमा के खिलाफ था.

 

बिग बॉस में बढ़ रहा है विवाद

बिग बॉस 19 में इस समय कई कंटेस्टेंट्स के बीच व्यक्तिगत हमले और बयानबाजी का दौर चल रहा है, जिससे शो का माहौल और भी गरमा गया है. कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के बीच की यह बहस अब घर के बाहर भी चर्चा का विषय बन चुकी है

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही