Search

 
 
 

Bigg Boss 19 : गौरव खन्ना की कैप्टेंसी पर बवाल, दोबारा टास्क में शहबाज बने नए कैप्टन

‘बिग बॉस 19’ के घर में इस हफ्ते कैप्टेंसी को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. गौरव खन्ना को आखिरकार कप्तान बनने का मौका तो मिला, लेकिन उनकी खुशी कुछ ही घंटों की मेहमान रही.
 

Lagatar desk :  ‘बिग बॉस 19’ के घर में इस हफ्ते कैप्टेंसी को लेकर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. गौरव खन्ना को आखिरकार कप्तान बनने का मौका तो मिला, लेकिन उनकी खुशी कुछ ही घंटों की मेहमान रही. बिग बॉस पर पक्षपात के आरोप लगने के बाद घर में दोबारा टास्क करवाया गया, जिसमें शहबाज नए कैप्टन बन गए.

 

 

कैप्टेंसी और राशन टास्क में मचा हंगामा

 

बिग बॉस ने इस बार कैप्टेंसी और राशन टास्क को मिलाकर एप रूम टास्क करवाया. घरवालों को एक-एक करके बुलाया गया और दो विकल्प दिए गए-अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या जानें और 10% राशन कुर्बान करें.

 

फॉलोअर्स न जानें और 10% अतिरिक्त राशन घर में जोड़ें.अशनूर कौर और प्रणित मोरे ने राशन वाला विकल्प चुना, जबकि मालती चाहर, कुनिका सदानंद, अमल मलिक और तान्या मित्तल ने सोशल मीडिया वाला विकल्प चुना. इससे घर का राशन सिर्फ 60% रह गया.

 

गौरव खन्ना को मिला खास विकल्प

इसके बाद गौरव खन्ना को दो अनोखे विकल्प दिए गए -खुद को कैप्टन बनाएं, लेकिन पूरे घर को नॉमिनेट करें और सिर्फ 30% राशन लें.शहबाज को कैप्टन बनाएं, घर में कोई नॉमिनेशन न हो और 100% राशन मिले.गौरव ने पहला विकल्प चुना और कैप्टन बन गए. इसके साथ ही घर के सभी सदस्य नॉमिनेट हो गए और राशन 30% पर सिमट गया.

 

बिग बॉस पर पक्षपात के आरोप

गौरव के फैसले से घरवालों में हंगामा मच गया. फरहाना, शहबाज, कुनिका और मालती ने उन्हें निशाने पर लिया और कहा कि उन्होंने स्वार्थी फैसला लिया. कुछ सदस्यों ने बिग बॉस पर बायस्ड होने का आरोप लगाया, यह कहते हुए कि उन्होंने गौरव को कैप्टन बनाने के लिए उन्हें बेहतर विकल्प दिए.

 

बिग बॉस ने करवाई दोबारा वोटिंग

घरवालों के आरोपों से नाराज़ होकर बिग बॉस ने सभी को असेंबली रूम में बुलाया और कैप्टेंसी का टास्क दोबारा करवाया. सभी को कागज़ और पेन दिया गया और कहा गया कि वे गौरव और शहबाज में से किसी एक का नाम लिखें.प्रणित और अशनूर ने गौरव का साथ दिया, जबकि शहबाज को फरहाना, अमल, तान्या और कुनिका का समर्थन मिला. नतीजा -शहबाज घर के नए कैप्टन बने.

 

कौन-कौन हुआ नॉमिनेटेड

शहबाज के कैप्टन बनने के बावजूद घर का राशन 30% ही रहा और नॉमिनेशन भी बरकरार रहे.इस हफ्ते नॉमिनेट हुए सदस्य हैं -गौरव खन्ना, अमल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, मालती चाहर, प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद और अशनूर कौर.मृदुल तिवारी का मिड-वीक एविक्शन हो चुका है. अब देखना होगा कि इस हफ्ते घर से अगला बेघर कौन होता है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही