Search

 
 
 

Biggboss 19 : अशनूर द्वारा तान्या मित्तल को मारने पर भड़कीं काम्या पंजाबी, बोली - सीज़न भर डिग्निटी रखी आखिर में…

बिग बॉस 19 में इस समय ड्रामा चरम पर है. 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है, लेकिन उससे पहले टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान अशनूर कौर और तान्या मित्तल की लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी
 

 Lagatar desk : बिग बॉस 19 में इस समय ड्रामा चरम पर है. 7 दिसंबर को शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है, लेकिन उससे पहले टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान अशनूर कौर और तान्या मित्तल की लड़ाई ने खूब सुर्खियां बटोरी.टास्क के बीच अशनूर द्वारा तख्ती से मारने की घटना सोशल मीडिया पर वायरल  हो रही है, और इसी को लेकर अब  एक्ट्रेस  काम्या पंजाबी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

 

 

काम्या पंजाबी ने लगाई अशनूर की क्लास


अशनूर और तान्या के बीच हुए इस विवाद को दर्शक सोशल मीडिया पर लगातार उठा रहे हैं. लोग हैरान हैं कि अशनूर ने टास्क के दौरान तान्या को इस तरह कैसे मारा. अब इस मामले पर टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी अपनी राय रखते हुए अशनूर को आड़े हाथों लिया है.

 

काम्या ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा  -हे भगवान, अशनूर अगर यह जानबूझकर किया गया था, तो ये बहुत गलत था. पूरे सीज़न तुमने बहुत अच्छी तरह खेला, अपनी क्लास और डिग्निटी बनाए रखी. अब अंत में आकर ऐसा करने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं थी. चलो, सही-गलत, सच-झूठ... सब वीकेंड पर क्लियर हो ही जाएगा.अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने टास्क के खराब निष्कर्ष पर भी नाराज़गी जताई- इतना अच्छा टास्क इतनी जल्दी ऐसे ही खत्म कर दिया. क्या अद्भुत सेटअप की बर्बादी है.

 

क्या हुआ था टास्क में


टिकट टू फिनाले के लिए मेकर्स ने घर में एक खास सेटअप तैयार किया था और प्रतियोगियों को 20 मिनट का टास्क दिया गया था, जिसे घरवालों ने मात्र 5 मिनट में खत्म कर दिया.टास्क के दौरान-तान्या ने अशनूर पर पानी फेंका जवाब में अशनूर ने अपने कंधे पर रखा लकड़ी का तख्ती तान्या पर मार दिया जिसके बाद अशनूर का कहना था कि उन्हें दिखा नहीं और उन्होंने  जानबूझकर नहीं मारा थालेकिन घर के बाकी कंटेस्टेंट्स का दावा है कि अशनूर ने तान्या को जानकर मारा. इसी वजह से फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि सलमान खान इस मुद्दे को वीकेंड का वार में जरुर उठाएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही