Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : न्यूज रूम का तड़का, आसिफ की एंकरिंग ने जमाया रंग, काजी-स्काउट में हाथापाई

Lagatar Desk : न्यूज रूम में आसिफ ने घरवालों से जुड़े कई मुद्दों को मजेदार अंदाज में पेश किया. उनके डिबेट विद आसिफ शो में काजी के लॉलीपॉप वाले मुद्दे पर बहस हुई. काजी के खिलाफ बोलने के लिए लव और कनिका को बुलाया गया, जबकि उनके समर्थन में गुल्लू और मैरी कॉम नजर आए.
 
काजी-सकाउट भिड़त

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 का कल का एपिसोड काफी मजेदार रहा. बीते रात बिग बॉस का घर न्यूज रूम में बदल गया जहां आसिफ ने अपने एंकरिंग अंदाज घरवोलों को खुब हसाया. आसिफ ने एंकर की कमान संभाली और घरवालों से जुड़े मुद्दों पर मजेदार अंदाज में बहस कराई.इस दौरान काजी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में रहे. वहीं, काजी और स्काउट के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

 

 

आसिफ की एंकरिंग ने जमाया रंग

न्यूज रूम में आसिफ ने घरवालों से जुड़े कई मुद्दों को मजेदार अंदाज में पेश किया. उनके डिबेट विद आसिफ शो में काजी के लॉलीपॉप वाले मुद्दे पर बहस हुई. काजी के खिलाफ बोलने के लिए लव और कनिका को बुलाया गया, जबकि उनके समर्थन में गुल्लू और मैरी कॉम नजर आए. कनिका और लव ने काजी के पुराने बयान को लेकर उन पर निशाना साधा. वहीं, गुल्लू ने काजी के बचाव में ऐसे मजेदार तर्क दिए कि घरवाले अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

 

 

काजी और स्काउट में जमकर हुआ विवाद

न्यूज रूम की बहस के बाद काजी और स्काउट के बीच एक बार फिर तीखी बहस देखने को मिली. दोनों के बीच कपड़ों को लेकर बात शुरू हुई और देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया. काजी ने खुद को ‘जोकर’ बताते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है.

 

बहस के दौरान दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए. स्काउट ने काजी पर थूकने का आरोप लगाया और अपना हाथ उनकी जैकेट पर पोंछ दिया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया और नौबत हाथापाई तक पहुंचती दिखाई दी.

 

अमन गांधी भी बने आसिफ के निशाने पर

इसके बाद आसिफ ने न्यूज रूम में अमन गांधी को निशाने पर लिया. उन्होंने अमन के बार-बार अपना पक्ष बदलने को लेकर सवाल उठाए. आसिफ ने कहा कि अमन पहले काजी का मजाक उड़ाते थे, लेकिन सलमान खान से तारीफ मिलने के बाद उनका रवैया बदल गया.

 

इस मुद्दे पर बहस के लिए उदिति, अरिश्फा, काजी और माही को बुलाया गया. अरिश्फा और उदिति ने अमन का समर्थन किया और इस बहस में जीत हासिल की. इसके बाद बिग बॉस ने दोनों को कैप्टंसी की अगली दावेदार घोषित कर दिया.

 

यंग और आसिफ बने कैप्टंसी के दावेदार

अगली बहस माही को लेकर हुई. इस दौरान यंग ने माही पर दलबदलू होने का आरोप लगाया. माही ने पलटवार करते हुए कहा कि लोग उनके फॉलोअर्स की बात न करें, उनके शो के बाद फॉलोअर्स बनेंगे.

 

इस बहस के बाद यंग के साथ आसिफ भी कैप्टंसी के दावेदार बन गए. वहीं, घर में काजी और स्काउट के बीच चल रहा विवाद भी थमता नजर नहीं आया. यंग ने स्काउट का साथ दिया, जबकि माही ने काजी के विरोधियों को बुलीज बताया. इस पर काजी ने मजेदार अंदाज में कहा कि वह बुलीज के दादा हैं.

 

विवाद के बावजूद स्काउट का एक अलग अंदाज भी देखने को मिला. काजी ने लव से अपने लिए किचन से खाना लाने को कहा. इसी दौरान स्काउट ने लव को रोक दिया और खुद काजी के लिए खाना लेकर आए.

 

वहीं, गुल्लू ने सब्जी नहीं बनने पर सवाल उठाया. इस पर उदिति ने कहा कि चॉपिंग के लिए कोई मौजूद नहीं था. गुल्लू ने उदिति की कैप्टंसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें घरवालों के बीच काम बांटने की जरूरत है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही