Search

 
 
 

Bigg Boss 20 : स्काउट-लव की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने दी सलाह, बोलीं - बाहर पार्टनर को बुरा..

Lagatar Desk :अब इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. शो के हालिया एपिसोड में वह लव गिल को समझाती नजर आई और उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में इन दिनों स्काउट और लव गिल की बढ़ती नजदीकियां चर्चा  में हैं. दोनों के बीच बढ़ती दोस्ती और उनकी बॉन्डिंग को लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार बातें हो रही हैं. 

 

अब इसी बीच भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. शो के हालिया एपिसोड में वह लव गिल को समझाती नजर आई और उन्हें कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी.

 

स्काउट की फीलिंग्स ने बढ़ाई चर्चा


हाल ही में स्काउट ने यंग डीएसए के साथ बातचीत के दौरान लव को लेकर अपनी फिलिंग्स शेयर की. उन्होंने कहा कि वह खुद अपनी फीलिंग्स को लेकर कंफ्यूज हैं. स्काउट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा, क्योंकि शो के बाहर उनकी गर्लफ्रेंड काशवी हैं.

 

इससे पहले स्काउट लव को बहन की तरह देखने की बात कह चुके हैं. हालांकि, हालिया बातचीत में उन्होंने कहा कि बहन होने से पहले इंसान दोस्त भी हो सकता है. इस पर यंग डीएसए ने उनसे पूछा कि क्या उनका रास्ता बदल रहा है? स्काउट ने जवाब दिया कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह क्या महसूस कर रहे हैं.

 

आम्रपाली दुबे ने लव गिल को समझाया

शो के लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर अपनी बात रखी. उन्होंने लव को समझाते हुए कहा कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो घर के बाहर लोगों को अच्छी नहीं लगतीं. उन्होंने स्काउट द्वारा लव को मसाज देने के दौरान शर्ट के अंदर हाथ डालने का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी इस व्यवहार को लेकर टोका था.

 

आम्रपाली ने कहा कि भले ही स्काउट और लव को इन बातों से फर्क न पड़ता हो, लेकिन उनके पार्टनर घर के बाहर मौजूद हैं. ऐसे में उन्हें यह सब देखकर बुरा लग सकता है. आम्रपाली के मुताबिक, रिश्तों में अपने साथ-साथ दूसरे व्यक्ति की भावनाओं का भी ध्यान रखना जरूरी है.

 

मसाज और पैर दबाने को लेकर भी हुई चर्चा

हाल ही के एपिसोड में स्काउट, लव गिल को मसाज देते और उनके पैर दबाते नजर आए. इस दौरान दोनों काफी सहज दिखाई दिए. उनकी इसी बॉन्डिंग को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही